-
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद से ही सोशल मीडिया पर निक को ‘नेशनल जीजू’ का टैग मिल गया। आज हर कोई उन्हें इसी नाम से पुकारता है।
-
सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में हो रहे उनके कॉन्सर्ट में भी निक को लोग जीजू के नाम से पुकारते हैं। हाल ही में निक जोनस ने जिमी फैलन के टॉक शो ‘द टुनाइट शो’ में जीजू कहे जाने के पीछे के कारणों का जिक्र किया है।
-
निक ने जिमी को बताया कि फैंस उन्हें नेशनल जीजू क्यों बोलते हैं और वह कैसा फील करते हैं। निक ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं कि मेरी शादी प्रियंका से हुई है। जब हमारी शादी हुई तो ये हैशटैग शुरू हुआ।”
-
निक ने आगे कहा, “उस टाइम से मैं नेशनल ‘जीजू’ बन गया। जीजू का मतलब है बड़ी बहन का पति, इसलिए मैं इंडिया का बड़ा भाई हूं।”
-
इतना ही नहीं शो में होस्ट ने भारत में हुए जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट का एक क्लिप भी चलाया था, जिसमें जो जोनस और केविन जोनस ने निक जोनस का परिचय ‘जीजू’ के रूप में कराया था।
-
बता दें, प्रियंका और निक की शादी काफी चर्चा में रही थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर के राजसी उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे।
-
शादी के चार साल बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को पैदा हुई बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था।
(Photos Source: @nickjonas/instagram)
(यह भी पढ़ें: दवा और ब्यूटी ही नहीं इन अंडर गारमेंट्स कंपनियों की भी मालिकन हैं ईशा अंबानी)
