-
Neha Kakkar और रोहनप्रीत शादी के बाद दुबई हनीमून मनाने गए हैं। नेहा औऱ रोहनप्रीत लगातार अपने हनीमून से दुबई लोकेशन और होटल्स की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिस होटल में नेहा और रोहनप्रीत रुके हुए हैं वह बहुत महंगा होटल है। ये 5 स्टार होटल दुबई के बेस्ट होटल्स में से एक है। नेहा और रोहन दुबई के एटलांटिस-द पाम होटल में रुके हुए हैं। बेहद आलीशान और खूबसूरत लोकेशन पर बने इस होटल के कमरे में रहने की एक रात की कीमत लाखों में हैं। जी हां, नेहा और रोहनप्रीत इस होटल के जिस कमरे में ठहरे हैं उस कमरे का एक दिन का किराया लगभग 1,01,481 रुपए हैं। आइए देखें तस्वीरें..
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा और रोहन इस होटल में रहने का खर्च एक लाख रुपए के हिसाब से हर दिन दे रहे हैं।
-
इस होटल में बीच भी बना हुआ है और स्विमिंगपूल का भी इंतजाम है। होटल में कुल1539 रूम्स हैं। जिसमें एक्सक्लूजिव सुईट और सुपर सुईट हैं। खास बात ये है कि इस होटल में अंडर वॉटर रूम भी हैं।
-
रोहन और नेहा लगातार कभी अपने सुईट की, तो कभी बालकोनी की कभी गैलरी की तो कभी होटल के बाहर की तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
-
इस होटल में रुके हुए दोनों को 10 दिन से ज्यादा हो गए हैं।
-
रोहन और नेहा कक्कड़ की तस्वीरें इस होटल के (Atlantis, The Palm) के इंस्टा पेज से भी शेयर की गई हैं। तस्वीरों पर कैप्शन दिया गया है- लव इज इन दी एयर।
-
होटल में शाही अंदाज के रेस्टोरेंट्स भी बने हुए हैं।
-
इस होटल का सबसे सस्ते रूम की कीमत भी काफी एक्सपेंसिव है।
-
एक दिन के हिसाब से आपको इस होटल के सबसे सस्ते कमरे के लिए करीब 25 हजार रुपए देने पड़ सकते हैं।
-
बता दें, अक्टूबर के महीने में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत शादी के बंधन में बंधे थे।
-
दोनों की शादी दिल्ली में हुई थी।