-
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया बॉयफ्रेंड अंगद आहूजा के साथ 10 मई को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। नेहा फिलहाल शादी के बाद हनीमून पर जाने की बजाए काम पर लौट आई हैं। नेहा को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पति अंगद बेदी के साथ स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर के टॉप और ब्लू कलर की जींस में नजर आ रही हैं नई नवेली दुल्हन नेहा काफी खूबसूरत लग रही थीं। पति अंगद बेदी की बाहों में बाहें डाले नेहा धूपिया काफी खुश नजर आ रही हैं। नेहा और अंगद की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। नेहा के करीबी दोस्त करण जौहर ने उनकी शादी का ऐलान किया था। करण ने नेहा को शादी की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ''जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, मेरी दोस्त ने सबसे समझदार इंसान अंगद बेदी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। आप दोनों को जन्मों का साथ मुबारक हो।'' नेहा ने शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए फैन्स को इस खुश-खबरी के बारे में बताया था। नेहा ने कैप्शन लिखा, ''मेरी लाइफ की सबसे अच्छा फैसला। मैंने अपने दोस्त के साथ शादी की है। कैसे हो मेरे पति अंगद बेदी।'' (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नेहा धूपिया ने पति अंगद बेदी के साथ पोज दिए। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अंगद बेदी और नेहा धूपिया एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अभिनेत्री नेहा धूपिया पति अंगद बेदी के साथ नजर आ रही हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
अंगद बेदी और नेहा धूपिया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
पति अंगद बेदी के साथ खुश नजर आ रही हैं नेहा धूपिया। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
-
नेहा धूपिया और अंगद बेदी। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
