-
साउथ एक्टर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला आज यानी 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी पिछले लंबे समय से सुर्खियों में है। शोभिता धुलिपाला ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस कई वेब सीरीज में भी अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta)
-
हिट रही डेब्यू फिल्म
फिल्मी दुनिया में शोभिता धुलिपाला ने साल 2016 में फिल्म रमन राघव 2.0 से कदम रखा था। पहली ही फिल्म में उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म का बजट करीब 3.5 करोड़ रुपये था और बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta) -
गुडाचारी (Goodachari)
साल 2018 में शोभिता धुलिपाला ने फिल्म गुडाचारी से साउथ सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म में प्रकाश राज और जगपति बाबू जैसे स्टार एक्टर्स थे। करीब 6 करोड़ में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में करीब 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को भी प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta) -
कुरूप (Kurup)
साल 2021 में शोभिता धुलिपाला की फिल्म कुरूप आई जिसमें दुलकर सलमान लीड एक्टर के रोल में थे। 35 करोड़ बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 81 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta) -
मेजर (Major)
शोभिता धुलिपाला की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मेजर भी शामिल है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में सिर्फ 32 करोड़ रुपये खर्च हुए थे और इसकी कमाई 64 से 66 करोड़ रुपये रही। (Sobhita Dhulipala/Insta) ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। ‘भैरा’ से ‘उधिरन’ तक, इन सितारों ने 2024 में खूंखार विलेन बन लोगों को खूब डराया -
पोन्नियिन सेलवन: I और II (Ponniyin Selvan: I-II)
साउथ मेगास्टार फिल्म विक्रम स्टारर फिल्म पोन्नियिन सेलवन की सिनेमाघरों में दो पार्ट रिलीज हुई थी। पहली किस्त ने करीब 4.5 बिलियन और दूसरे पार्ट ने सिनेमाघरों में करीब 345 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी फिल्म में एश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ये फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। (Sobhita Dhulipala/Insta) -
मंकी मैन (Monkey Man)
बॉलीवुड और साउथ के अलावा शोभिता धुलिपाला ने एक अमेरिकी फिल्म में भी काम किया है। इसी साल रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर देव पटेल थे। इस फिल्म का बजट करीब 10 मिलियन था और कमाई इसने 35 मिलियन के आसपास किया था। इस फिल्म को पीकॉक टीवी के साथ प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। (Sobhita Dhulipala/Insta) -
वेब सीरीज मेड इन हेवेन (Made in Heaven)
फिल्मों के अलावा शोभिता धुलिपाला कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने मेड इन हेवेन से वेब सीरीज में डेब्यू किया था। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। (Photo: Prime Video) -
बार्ड ऑफ ब्लड (Bard of Blood)
एक्ट्रेस की दूसरी वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड थी जिसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। (Photo: Netflix) -
नाइट मैनेजर (The Night Manager)
साल 2023 में आई वेब सीरीज नाइट मैनेजर में भी शोभिता धुलिपाला की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ( (Photo: Hotstar) अब तक की सबसे डरावनी हॉरर फिल्म, 50 सालों में नहीं बनी ऐसी मूवी, देख चिल्लाने लगे थे लोग
