-
टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ में हिट फिल्मों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने बहुत कम उम्र में ही सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने टीवी से करियर शुरू किया था और आज हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वो एक फिल्म और विज्ञापन से लाखों रुपए चार्ज करती हैं लेकिन, आपको पता है कि वो खुद पर ज्यादा पैसे नहीं खर्च करती हैं। साथ ही उन पैसों का बचाकर खेती-किसानी करना चाहती हैं। यहां तक कि कपड़ों पर भी खास पैसे नहीं खर्च करती हैं। इसे उन्होंने खुद बताया है। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
दरअसल, मृणाल ठाकुर इन दिनों ‘कल्कि 2898 एडी’ में कैमियो और ‘हाय पापा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने गलाटा प्लस से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो खेती किसानी करना चाहती हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा नहीं है कि वो खेती और किसानी के लिए एक्टिंग छोड़ देंगी। उन्होंने कहा कि वो खुद को खेती-किसानी में इन्वॉल्व करेंगी। उन्होंने एक जमीन लेने की प्लानिंग की है। इसके लिए पैसे भी बचा रही हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
‘सीता रामम’ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने बताया कि वो कपड़ों पर भी ज्यादा पैसे नहीं खर्च करती हैं। उनको लगता है कि 2000 रुपए भी कपड़ों पर क्यों खर्च करना है। एक्ट्रेस बताती हैं कि वो जितने भी कपड़े पहनती हैं वो सारे बाहर से सोर्स करती हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
इतना ही नहीं, ‘हाय पापा’ फेम अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने आज तक जितने भी कपड़े पहने हैं उस पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं कुए हैं। उन्होंने अभी तक सबसे ज्यादा 2000 रुपए खर्च किए हैं। बल्कि वो इस रकम को भी ज्यादा समझती हैं। उनका मानना है कि महंगे कपड़े खरीदना बेकार है। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
मृणाल बताती हैं कि महंगे कपड़े खरीदना इसलिए खराब होते हैं क्योंकि उन्हें बार-बार नहीं पहना जा सकता है। उनका मानना है कि ब्रैंडेड कपड़े खरीदना बेकाल है। वो पैसों को बचाकर पेड़ खरीद लेती हैं। एक्ट्रेस अपना घर खरीदना चाहती हैं। एक जमीन लेना चाहती हैं, जिस पर खेती-किसानी करना चाहती हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
वो बताती हैं कि उस जमीन पर सब्जी या फल वगैरह उगाना चाहती हैं, जिसे वो खा सकें। वो काफी समय से खेती-किसानी की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए पैसे भी बचा रही हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)
-
बहरहाल, कपड़ों पर 2000 रुपए खर्च करने वाली मृणाल ठाकुर करोड़ों की मालकिन हैं। वो एक फिल्म के लिए करोड़ों लेती हैं। वहीं, विज्ञापनों से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं। वहीं, उनकी नेटवर्थ की बात की जाए रिपोर्ट्स के अनुसार वो 33 करोड़ की मालकिन हैं। (Photos- Mrunal Thakur/Insta)