-

ग्लैमर की दुनिया में स्टार्स के बीच सबसे अट्रैक्टिव दिखने की होड़ रहती है। भले ही कुछ लोग नेचुनली अच्छे दिखते हों लेकिन फिर भी वे बेहतर दिखने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट कराते रहते हैं। ऐसी होड़ में कुछ एक्ट्रेसेज अपने लुक में इतना बदलाव कर लेती हैं कि पहले की तस्वीरों में उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल होता है। आज हम आपको आज एक ऐसी एक एक्ट्रेस की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें वह अपने वर्तमान लुक से काफी अलग दिखती हैं। दरअसल, यहां हम बात कर रहे हैं मौनी रॉय को लेकर जो अब अभिनय से ज्यादा अपने स्टायलिश अंदाज और ग्लैमरस अंदाओं के जरिए सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर मौनी अपनी पुरानी तस्वीरों के जरिए चर्चा में हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (All Photos- Instagram)
-
मौनी रॉय की पुरानी तस्वीर को देख आप हैरान रह जाएंगे जिनमें वह काफी सिंपल दिख रही हैं। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद वह पूरी तरह से बदल गई हैं। सोशल मीडिया पर एक बार वह पुरानी तस्वीरों के जरिए ट्रोल हो रही हैं।
-
मौनी रॉय के न सिर्फ लुक में निखार आया बल्कि उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी काफी बदल गया है। उनके लुक को लेकर कई फैंस तारीफ कर रहे हैं तो तमाम फेक बता रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो मौनी ने लिप और जॉ सर्जरी करवाई है लेकिन वह इस बात से इंकार करती हैं। हालांकि तस्वीरों में उनके बदले होठ साफ देखे जा सकते हैं। मौनी की अब और पहली की फोटो को साथ देखेंगें कि उनके बदले लुक्स को समझ जाएंगे। मौनी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। वह रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' की विनर भी रह चुकी हैं। -
मौनी राय उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने 'देवो के देव- महादेव' में सती का किरदार निभाया था। अचानक मौनी की खूबसूरती इतनी बढ़ गई कि लोग देखते रह गए। इसके बाद नागिन के जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता मिली।