-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हाल ही में शादी हुई है। दोनों की शादी को मीडिया में खूब कवरेज मिला। लेकिन कुछ शादियां ऐसी भी हैं जो विराट और अनुष्का की शादी से भी ज्यादा मीडिया और जनता के बीच चर्चा में रही हैं। जानिए कौन कौन सी थी वो शादियां और चर्चा में रहने के कारण…
-
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। वैसे तो दोनों इतने बड़े सेलिब्रिटी हैं कि इस शादी को वैसे ही बेहद बड़ा कवरेज मिलना ही था लेकिन ये शादी और बात के लिए भी सुर्खियों में रही, और वो थी ऐश्वर्या राय के मांगलिक होने की चर्चा। ऐसा माना जाता है कि बच्चन परिवार शादी से पहले संकट मोचन और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष अनुष्ठान के लिए गए थे। ये अनुष्ठान ऐश्वर्या राय के मंगली होने के कारण किए गए थे।
-
धर्मेंद और हेमा मालिनी ने साल 1979 में शादी की थी। दोनों सुपरस्टार थे लेकिन ये शादी किसी और कारण से सुर्खियों में रही। धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और पहली पत्नी के रहते वो दूसरी शादी नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने हेमा से शादी करने के लिए धर्म बदला था।
-
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्रई भजनलाल के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन की शादी कई दिनों तक मी़डिया में छाई रही। दूसरी शादी करने के लिए चंद्रमोहन और अनुराधा ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था। चंद्रमोहन ने नाम बदकर चांद मोहम्मद और अनुराधा बाली ने अपना नाम फिजा रख लिया। लेकिन ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली।
-
सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ साल 2012 में शादी की थी। सैफ की ये दूसरी शादी थी लेकिन ये शादी तब विवादों में आ गई जब इसे लव जिहाद से जोड़ दिया गया। एक पत्रिका ने अपने कवर पेज पर करीना को लव जिहाद की पीड़ित बताते हुए पोस्टर लगाया था जिसके बाद ये सारा मामला गर्मा गया। इसके बाद सैफ करीना के बेटे के नाम रखने के वक्त भी खूब विवाद हुआ।
-
सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक के साथ शादी की थी। शोएब मलिक और सानिया दोनों खेलों से जुड़े हुए हैं। लेकिन ये शादी सुर्खियों में रही दोनों की राष्ट्रीयता के कारण। सानिया भारतीय हैं तो शोएब पाकिस्तानी मूल के हैं। इनकी शादी के बाद ये काफी समय तक चर्चा का विषय रहा कि सानिया पाकिस्तानी नागरिकता लेंगी या नहीं। वो शोएब के साथ पाकिस्तान में बसेंगी या नहीं। इसके अलावा सोशल मीडिया में भी ये शादी काफी सुर्खियों में रही।
-
एन डी तिवारी के बेटे होने का रोहित शेखर का दावा सही साबित होने के बाद एन डी तिवारी ने उन्हें अपना बेटा स्वीकार कर लिया। इसके उन्होंने रोहित का मां उज्ज्वला तिवारी से साल 2014 में शादी कर ली। सालों तक कोर्ट में चले केस और बड़ी उम्र में हुई शादी के कारण इस शादी ने भी खूब सुर्खियां बटौरी।
