-
Bhojpuri Actresses Husband: भोजपुरी फिल्मों के सितारे अब देश भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। यूपी बिहार के बाहर भी इनेक फैंस हैं। फैंस अपने पसंदीदा भोजपुरी सितारों की निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी रखने लगे हैं। आइए जानते हैं कुछ भोजपुरी अभिनेत्रियों के पतियों के बारे में:
-
मोनालिसा भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस रही हैं। दर्जनों फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा ने विक्रांत सिंह से लव मैरिज की है। विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर हैं।
-
करीब 500 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में आइटम सॉन्ग में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सीमा सिंह की शादी सौरव कुमार से हुई है। सौरव बिजनेसमैन हैं।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी के पति का नाम है विवेक कुमार। विवेक कुमार फिल्मों से दूर किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं।
-
निधि झा ने यश मिश्रा से ब्याह रचाया है। यश भोजपुरी एक्टर हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से तलाक के बाद यश ने एक्ट्रेस निधि झा से शादी की है।
-
संभावना सेठ की शादी अविनाश द्विवेदी से हुई है। अविनाश द्विवेदी यूट्यब चैनल चलाते हैं।
