-
बॉलीवुड (Bollywood) में कई महिला डायरेक्टर्स (Female Directors of Bollywood) ऐसी हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और उनकी फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म राजी (Raazi) की डायरेक्टर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) हों या कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan), इन्होंने बॉलीवुड को कई अवॉर्ड विनिंग फिल्में (Bollywood Award Winning Movies) दी हैं। जानते हैं बॉलीवुड की इन दमदार महिला डायरेक्टर्स के बारे में-
-
जोया अख्तर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ डायरेक्ट की थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए जोया को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा भी जोया ने कई फिल्में डायरेक्ट की हैं।
-
फराह खान ने अब तक कई फिल्में बनाई हैं। उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘मैं हूं ना’ से डेब्यू किया था और इसके लिए फराह को फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन मिला था।
-
मेघना गुलजार ने राजी और छपाक जैसी फिल्में बनाई हैं। राजी को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए मेघना को बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।
-
डायरेक्टर गौरी शिंदे ने श्रीदेवी के साथ फिल्म इंग्लिश विंग्लिश बनाई थी और इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था।
-
अलंकृता श्रिवास्तव लिपस्टिक अंडर माय बुर्का बनाकर चर्चा में आई थीं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और अलंकृता को इसके लिए फिल्मफेयर में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नॉमिनेशन मिला था।
-
अश्विनी तिवारी अय्यर कई फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं जिनमें से बरेली की बर्फी भी एक है। इस फिल्म के लिए अश्विनी को फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्ट का अवॉर्ड मिला था।
-
डायरेक्टर रीमा कागती तलाश जैसी फिल्में बना चुकी हैं जिसमें आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 2012 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। (All Photos: Social Media)