-
बॉलीवुड स्टार किड्स की तो आपने अकसर चर्चा सुनी होगी। लेकिन क्या आप भोजपुरी स्टार्स के बच्चों को भी जानते हैं। पॉपुलैरिटी के मामले में ये बच्चे भी पीछे नहीं है। ये बच्चे स्पोर्ट्स से लेकर अलग-अलग क्षेत्र में बी-टाउन के स्टार्स किड्स से भी आगे हैं। चलिए जानते हैं इन भोजपुरी स्टार्स के टैलेंटेड बच्चों के बारे में।
-
रवि किशन
रवि किशन की ही तरह उनकी बड़ी बेटी रीवा किशन बॉलीवुड की दुनिया में डेब्यू कर चुकी है। रीवा किशन 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ में नजर आ चुकी हैं। -
रवि किशन की दूसरी बेटी इशिता शुक्ला इंडियन आर्मी में जाना चाहती हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रही हैं। वह NCC कैडेट भी हैं। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित किए गए समारोह के परेड में वह बतौर एनसीसी कैडेट शामिल हो चुकी हैं। इस अवसर की कुछ तस्वीरें रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर भी की थी, जिसमें इशिता एनसीसी कैडेट का सर्टिफिकेट पकड़े दिखाई दीं।
-
खेसारी लाल यादव
खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है। जितने टैलेंटेड खेसारी लाल यादव है उनसे कई ज्यादा टैलेंटेड उनकी बेटी कृति है। कृति बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी पर्दे पर कदम रख चुकी हैं। इतना ही नहीं वह बेस्ट चाइल्ड डेब्यु अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। -
मनोज तिवारी
भोजपुरी के सुपरस्टार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी लाइमलाइट से खुद को दूर रखती हैं। हांलाकि सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। कुछ समय पहले उनकी एक वीडियो काफी वायरल हुई थी, जिसमें वह सिंगिंग करते नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। -
पाखी हेगड़े
भोजपुरी की दुनिया में तहलका मचाने वाली पाखी हेगड़े की बेटी आशना हेगड़े इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और रील्स शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, आशना मॉडलिंग के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं। -
निरहुआ
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर भोजपुरी के सुरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की बेटी आदिति यादव की वीडियो जमकर वायरल हुई थी। इस वीडियो में अदिति बॉक्सिंग करते नजर आ रही थी। फिल्मों को छोड़ अदिति के बॉक्सिंग के प्रेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
