-
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। करियर में लंबे स्ट्रगल के बाद उन्हें अच्छी फिल्में मिलने लगी। (Source- Indian Express File Photo)
-
एक्टर ने अपने दमदार अभिनय से सभी का दिल जीतकर इंडस्ट्री में अलग छाप छोड़ी है। ऐसे में उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। उस मूवी ने एक्टर को रातों रात स्टार बना दिया था और इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। चलिए बताते हैं उसके बारे में… (Source- Indian Express File Photo)
-
दरअसल, मनोज बाजपेयी की किस्मत बदलने वाली कोई और फिल्म नहीं बल्कि ‘सत्या’ (Satya) थी। इसकी रिलीज को 25 साल पूरे हो गए हैं। इसे सिनेमाघरों में 3 जुलाई, 1988 को रिलीज किया गया था। इस मूवी को मनोज के करियर का टर्निंग प्वॉइंट माना जाता है। (Source- Indian Express File Photo)
-
भारतीय सिनेमा के इतिहास में राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म को क्लासिक कल्ट माना जाता है। इसमें मनोज बाजपेयी ने भीकू म्हात्रे का रोल प्ले किया था। इसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर और जेडी चक्रवर्ती ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थी। (Source- Indian Express File Photo)
-
फिल्म ‘सत्या’ की छाप आज भी लोगों के दिलों पर है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी का डायलॉग ‘मुंबई का किंग कौन’ काफी पॉपुलर हुआ था। (Source- Indian Express File Photo)
-
इसके अलावा आपको इस फिल्म से जुड़ा एक और किस्सा बता दें कि शाहरुख खान एक्टर जेडी चक्रवर्ती को इस फिल्म से निकालना चाहते थे। दरअसल, इस मूवी की रिलीज से पहले शाहरुख खान का कॉल उनके पास आया था, जिसमें वो उन्हें अपने साथ रिप्लेस करने की बात कर रहे थे। (Source- Indian Express File Photo)
-
शाहरुख ने जेडी को फोन करके कहा था कि अगर फिल्म असफल होती है तो क्या करना चाहिए? जेडी ने इसका जवाब भी शाहरुख से ही लिया। उन्होंने जवाब में कहा कि जेडी को निकालो और शाहरुख को फिल्म में डालो। हालांकि, ये सिर्फ एक मजाक था। बाद में किंग खान ने उनकी तारीफ भी की थी। (Source- Indian Express File Photo)
