-
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का नाम ऐसी एक्ट्रेस में शुमार हैं, जो अपने अभिनय और अदाओं के कारण फैन्स के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई के एक मध्यमवर्गीय मराठी परिवार में हुआ था। माधुरी दीक्षित ने प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई से ही है। इस बात को बेहद कम लोग ही जानते हैं ही माधुरी दीक्षित बचपन से एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि किस्मत उन्हें बॉलीवुड ले आई और उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पहचान बनाने में कामयाब भी रही हैं। माधुरी दीक्षित को सफलता यूं ही हाथ नहीं लगी 'स्वाति', 'मोहरे', 'अवारा बाप', 'जमीन', 'हिफाजत' जैसी कई फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। बाद में अनिल कपूर स्टारर फिल्म की वजह से माधुरी दीक्षित की किस्मत का सितारा चमक गया और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जानिए माधुरी दीक्षित से जुड़ी कुछ रोचक बातें- (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
माधुरी दीक्षित शुरूआत में एक माइक्रोबॉयलोजिस्ट बनना चाहती थीं। हालांकि किस्मत उन्हें हिंदी सिनेमा ले आई और आज वह बॉलीवुड की जानी-मानी सेलेब्स हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
माधुरी दीक्षित को सलमान खान स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के लिए 27,535,729 रुपए सैलरी दी गई थी। यह 90 के दशक में अभिनेत्रियों को दी जाने वाली सबसे ज्यादा सैलरी थी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) -
सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने यूके में 1 मिलियन पाउंड की कमाई की थी, यह एक रिकॉर्ड है जिसे अबतक कोई फिल्म नहीं तोड़ सकी है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरूआत साल 1980 में किया था, हालांकि उन्हें 8 सालों के बाद वह सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' देने में कामयाब हुई थीं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
साल 2001 में उनका नाम फोब्स ने पांच मोस्ट पावरफुल भारतीय फिल्मों के स्टार के रूप में शामिल किया था। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
माधुरी दीक्षित अपने दशक की एक मात्र अभिनेत्री हैं, जिन्हें पंडित बिरजू महाराज ने फिल्म 'देवदास' के लिए कोरियोग्राफ किया था। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) -
माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको 13 बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
माधुरी दीक्षित को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 4 स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स और 2 जी सिने अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
-
माधुरी दीक्षित ने साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'अबोध' से डेब्यू किया था, उनकी अपकमिंग फिल्म्स 'कंलक' और 'टोटल धमाल' हैं। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
