-
बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर किलकारियां गूंजी हैं। कपल बेटे के मम्मी-पापा बने हैं। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है कि वह पेरेंट्स बन गए हैं। (Photo: Katrina Kaif/FB) जब 7 दिनों तक अमिताभ बच्चन ने नहीं धोया अपना चेहरा, मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था ‘आप बहुत तरक्की करेंगे’
-
इस साल कई और सितारों के घर किलकारियां गूंजी हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन से सितारें हैं तो इस साल मम्मी-पापा बने हैं। (Photo: Kiara Advani/FB)
-
परिणीती चोपड़ा और राघव चड्डा
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा और आप नेता राघव चड्डा के घर भी इसी साल किलकारी गूंजी है। परिणीति ने 19 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया था। (Photo: Parineeti Chopra/Insta) -
अरबाज खान और शूरा खान
अरबाज खान ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद साल 2023 में सुरा खान से शादी किया था। दोनों इसी साल 5 अक्टूबर को पेरेंट्स बने हैं। शूरा ने बेटी को जन्म दिया था जिनका नाम सिपारा खान है। (Photo: sshura Khan/Insta) -
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी की थी। दोनों इसी साल 15 जुलाई को पेरेंट्स बने हैं। कियारा ने एक बेटी को जन्म दिया था। (Photo: Kiara Advani/FB) -
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इस वक्त पेरेंटहुड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल 24 मार्च को माता-पिता बने थे। अभिनेत्री ने एक बेटी को जन्म दिया था। (Photo: Athiya Shetty/Insta) -
इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन
इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन दो बच्चों के माता पिता हैं। इलियाना डिक्रूज ने दूसरे बेटे को 19 जून का जन्म दिया था जिनका नाम कीनू राफे डोलन है। (Photo: Ileana D’Cruz/Insta) -
एमी जैक्शन और एड वेस्टविक
एमी जैक्शन और एड वेस्टविक ने पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की थी। एमी जैक्शन ने 24 मार्च 2025 को एक बेटे को जन्म दिया था जिनका नाम ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक है। (Photo: Amy Jackson Westwick/Insta)