-
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने अपना पहला वीकेंड भी कंप्लीट कर लिया है। इसे लोगों से शानदार रिस्पांस मिला है। मूवी 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। ऐसे में चलिए एक्टर के करियर की टॉप 10 फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन किया है। देखिए लिस्ट…
-
इस लिस्ट में कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ नंबर वन पर है। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लीड रोल प्ले किया था और मूवी ने फर्स्ट वीकेंड 55.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Photo-Indian Express file photo)
-
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने अपने पहले वीकेंड पर 38.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन के साथ ही मूवी ने लिस्ट में दूसरा स्थान बनाया है। (Photo-Twitter)
-
भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की कॉमेडी-ड्रामा मूवी ‘पति-पत्नी और वो’ ने पहले वीकेंड प 35.94 करोड़ का बिजनेस किया था। (Photo-Indian Express file photo)
-
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘लुका छुपी’ (Luka Chuppi) को लोगों ने खूब पसंद किया था। कॉमेडी के जबरदस्त डोज से भरी फिल्म को 2019 में रिलीज किया गया था और इसने पहले वीकेंड में 32.13 करोड़ की कमाई की थी। (Photo-Indian Express file photo)
-
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने पहले वीकेंड 26.57 करोड़ का कलेक्शन किया था। उनकी इस मूवी को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। (Photo-Indian Express file photo)
-
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और सारा अली खान (Sara Ali khan) ने फिल्म ‘लव आजकल’ में काम किया था। इसमें दोनों की केमिस्ट्री कुछ कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन, पहले वीकेंड कलेक्शन ठीक-ठाक रहा था। मूवी ने फर्स्ट वीकेंड 26 करोड़ की कमाई की थी। (Photo- kartik Aryan/Insta)
-
कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’ ने पहले वीकेंड पर 22.75 करोड़ की कमाई की थी। इसे 2015 में रिलीज किया गया था। (Photo-Indian Express file photo)
-
कृति सेनन और कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर काफी बज था। इसमें लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद की गई थी। लेकिन कलेक्शन थोड़ा धीमा था। इसने 20.20 करोड़ की कमाई पहले वीकेंड की थी। (Photo-Indian Express file photo)
-
कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘गेस्ट इन लंदन’ को साल 2017 में रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। फिल्म की पहले वीकेंड कमाई 7.95 करोड़ रही थी। (Indian Express Photo)
-
कार्तिक आर्यन के करियर का टर्निंग प्वॉइंट रही फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ ने भले कलेक्शन अच्छा ना किया हो मगर इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसे 2011 में रिलीज किया गया था और ये पहले वीकेंड 3.25 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई थी। (Photo-Indian Express file photo)
