• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. kargil vijay diwas 2024 explore these films on the 25th anniversary of the crucial 1999 war

Kargil Vijay Diwas: 84 दिनों तक चले कारगिल युद्ध की कहानी बयां करती हैं ये फिल्में

Kargil Vijay Diwas 2024: कारगिल युद्ध भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इस युद्ध ने कई बहादुरी की कहानियों को जन्म दिया, जिन्हें फिल्म निर्माताओं ने बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो कारगिल युद्ध की घटनाओं को बयां करती हैं।

By: Archana Keshri
July 26, 2024 11:12 IST
हमें फॉलो करें
  • Kargil Vijay Diwas 2024
    1/8

    25 साल पहले 26 जुलाई यानी आज ही के दिन भारत की उत्तरी सरहदों पर स्थित कारगिल में एक युद्ध का अंत हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऊपर फतह हासिल की थी। 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध से बहादुरी और पराक्रम की कई ऐसी कहानियां सामने आईं, जिन्हें फिल्म निर्माता भी पर्दे पर लाने के लिए बेताब दिखे। आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कारगिल युद्ध पर बनी है।

  • 2/8

    एलओसी कारगिल
    साल 2003 में रिलीज हुई ‘एलओसी कारगिल’ भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सैफ अली खान, संजय कपूर, मनोज बाजपेयी और अक्षय खन्ना नजर आए हैं।

  • 3/8

    घूप
    साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूप’ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कैप्टन अनुज नैय्यर के परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में ओम पुरी, यशपाल शर्मा और गुल पनाग नजर आए हैं।

  • 4/8

    लक्ष्य
    साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ में करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई है जो भारतीय सेना में भर्ती होता है और कारगिल युद्ध के दौरान हीरो बनकर उभरता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं।

  • 5/8

    टैंगो चार्ली
    साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘टैंगो चार्ली’ का आखिरी भाग 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में बॉबी देओल, अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन और तनीषा भी नजर आए थे।

  • 6/8

    मौसम
    साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मौसम’ भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट हरिंदर सिंह की कहानी बताती है जिन्हें कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए बुलाया जाता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये हैं।

  • 7/8

    गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
    साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन को दर्शाया गया है, जो युद्ध लड़ने वाली पहली भारतीय महिला वायु सेना पायलट बनीं और भारत को कारगिल युद्ध जीतने में उनका बड़ा हाथ है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।

  • 8/8

    शेरशाह
    साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ में कारगिल युद्ध के नायकों में से एक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी दिखाई गई है। कारगिल युद्ध के दौरान उन्हें कोडनेम शेरशाह दिया गया था, जिसके ऊपर फिल्म का शीर्षक रखा गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
    (Stills From Film)
    (यह भी पढ़ें: ओलंपिक गेम्स में इन देशों ने जीते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, टॉप 10 के आसपास भी नहीं है भारत)

TOPICS
1999 kargil war
kargil vijay diwas
Kargil War
अपडेट
SBI से लोन लेने वालों को तोहफा: बैंक ने घटा दी ब्याज दरें, जानिए कितनी कम हो गई ईएमआई
कौन हैं पकंज चौधरी जो बनाए जा सकते हैं यूपी बीजेपी अध्यक्ष?
DSSSB MTS Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए आई बंपर सरकारी नौकरी, dsssb.delhi.gov.in पर इस से शुरू होंगे आवेदन
केस हारने के बाद टूट गया हौंसला, दिल्ली में मां ने दो बेटों संग लगाई फांसी, पढ़ें – कपूर फैमिली ने क्यों मौत को लगाया गले
IND U19 vs PAK U19: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में किसे मिलेगी जीत? वैभव की तरह विरोधी टीम में भी हैं तगड़े बल्लेबाज
‘अब हम कहां जाएं?’ 1984 दंगों से बचे परिवारों को मोहाली में फिर विस्थापन का डर
12 महीने बाद ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, इन राशियों की लग सकती है लॉटरी, धन लाभ के प्रबल योग
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
रात में ये 5 आदतों को अपना लें, अगले दिन फास्टिंग से लेकर पोस्ट मील शुगर तक रहेगा नॉर्मल, डायटीशियन ने बताया Diabetes कंट्रोल का तरीका
Gold/Silver Rate Today: दिल्ली-नोएडा से लेकर चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना, यहां चेक करें आपके शहर के गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट भाव
Akhanda 2 Collection: ‘अखंडा 2’ ने पहले दिन ही हिला दिया बॉक्स ऑफिस, क्या अब खत्म होगा ‘धुरंधर’ का खेल?
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 561 पदों पर भर्ती शुरू, drdo.gov.in पर 1 जनवरी 2026 तक तक करें आवेदन
फोटो गैलरी
10 Photos
सर्दियों में भारत के मेहमान होते हैं ये 10 खूबसूरत पक्षी, हजारों किलोमीटर दूर से आते हैं यहां
15 hours agoDecember 12, 2025
11 Photos
लाल आलू क्यों है सफेद आलू से ज्यादा हेल्दी? जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
17 hours agoDecember 12, 2025
8 Photos
आलस को जड़ से खत्म कर देंगी ये 7 जापानी तकनीकें, जिंदगी से हमेशा के लिए मिटा देंगे टालमटोल
18 hours agoDecember 12, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US