-
25 साल पहले 26 जुलाई यानी आज ही के दिन भारत की उत्तरी सरहदों पर स्थित कारगिल में एक युद्ध का अंत हुआ था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के ऊपर फतह हासिल की थी। 84 दिनों तक चले इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस युद्ध से बहादुरी और पराक्रम की कई ऐसी कहानियां सामने आईं, जिन्हें फिल्म निर्माता भी पर्दे पर लाने के लिए बेताब दिखे। आज कारगिल विजय दिवस के मौके पर हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कारगिल युद्ध पर बनी है।
-
एलओसी कारगिल
साल 2003 में रिलीज हुई ‘एलओसी कारगिल’ भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, सैफ अली खान, संजय कपूर, मनोज बाजपेयी और अक्षय खन्ना नजर आए हैं। -
घूप
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूप’ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए कैप्टन अनुज नैय्यर के परिवार की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में ओम पुरी, यशपाल शर्मा और गुल पनाग नजर आए हैं। -
लक्ष्य
साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ में करण शेरगिल की कहानी दिखाई गई है जो भारतीय सेना में भर्ती होता है और कारगिल युद्ध के दौरान हीरो बनकर उभरता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में हैं। -
टैंगो चार्ली
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘टैंगो चार्ली’ का आखिरी भाग 1999 के कारगिल युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में बॉबी देओल, अजय देवगन, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, नंदना सेन और तनीषा भी नजर आए थे। -
मौसम
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मौसम’ भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट हरिंदर सिंह की कहानी बताती है जिन्हें कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए बुलाया जाता है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। -
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन को दर्शाया गया है, जो युद्ध लड़ने वाली पहली भारतीय महिला वायु सेना पायलट बनीं और भारत को कारगिल युद्ध जीतने में उनका बड़ा हाथ है। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। -
शेरशाह
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ में कारगिल युद्ध के नायकों में से एक कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी दिखाई गई है। कारगिल युद्ध के दौरान उन्हें कोडनेम शेरशाह दिया गया था, जिसके ऊपर फिल्म का शीर्षक रखा गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
(Stills From Film)
(यह भी पढ़ें: ओलंपिक गेम्स में इन देशों ने जीते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, टॉप 10 के आसपास भी नहीं है भारत)
