-
करण देओल और दृशा अचार्या बी-टाउन का न्यूली वेड कपल है। दोनों हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में शादी के बाद एक्टर अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर हनीमून पर गए हैं। वो इन दिनों मनाली में हनीमून को चिल करते दिखे हैं। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
करण देओल और दृशा के साथ सनी देओल और भाई भी दिखे। वो हिमाचल के मनाली में स्थित दशल गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक छोटी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। इसमें उन्होंने स्थानीय लोगों को भी शामिल किया था। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की फोटोज को शेयर किया है। इसमें वो अपनी पत्नी के साथ के साथ वादियों में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही सनी देओल और उनके छोटे बेटे भी साथ में दिख रहे हैं। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
हनीमून पर करण और दृशा बेहतरीन लुक में दिखाई दिए हैं। दोनों को सादगी भरे अंदाज में देखा गया। इनकी जोड़ी साथ में बेहद ही प्यारी लगी है। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
आपको बता दें कि करण और दृशा ने 18 जून को पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। जहां करण देओल परिवार के बेटे हैं वहीं, दृशा फिल्ममेकर बिमल रॉय की पड़पोती हैं। उनके पिता सुमित अचार्य हैं। मां चिमू बी आचार्य वेडिंग प्लानर, स्टाइलिस्ट और इंटीरियर डिजाइनर हैं। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
रिपोर्ट्स की मानें तो दृशा और करण बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। बल्कि वो बचपन के दोस्त हैं। दोनों की पढ़ाई अलग-अलग हुई है। दृशा ने कनाडा तो करण ने न्यूयॉर्क में पढ़ाई की है। (Photo- Karan Deol/ Insta)
-
करण फिल्मों में डेब्यू कर चुके हैं। वो होम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ के जरिए पहली बार स्क्रीन पर दिखे थे। (Photo- Karan Deol/ Insta)
