-
कन्नड़ एक्टर सूरज कुमार उर्फ ध्रुवण सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस हादसे में उनका दाहिना पैर बुरी तरह घायल हो गया। स्थिति ऐसी हो गई थी कि एक्टर की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उनका एक पैर काटना पड़ा। बता दें, सूरज ने साल 2019 में फिल्मों में डेब्यू किया था, वह डायरेक्टर रघु कोवी की फिल्म में नजर आए थे। अभी वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने में लगे थे कि उनके साथ यह बड़ा हादसा हो गया। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे रहे हैं जो हादसे का शिकार हुए हैं। इनमें से कई हादसे से रिकवर होकर वापस लौट आए तो कुछ गुमनामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर हो गए। चलिए आपको बतातें हैं उन सितारों के बारे में। (Source: @dhruwan____07/Instagram)
-
Mahima Chaudhry
फिल्म ‘परदेस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली महिमा चौधरी के कार को एक ट्रक वाले ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में गाड़ी के शीशे के टुकड़े उनके चेहरे में घुस गए थे, जिसकी वजह से उनका पूरा चेहरा खराब हो गया। हादसे के बाद महिमा ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। (Source: Mahima Chaudhry/Facebook) -
Anu Agarwal
अनु अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आशिकी’ से की थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। मगर 1999 में एक पार्टी से लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया ता। एक्सीडेंट के बाद वह कोमा में चली गई थीं। 29 दिनों बाद जब उनको होश आया तो उनकी याददाश्त जा चुकी थी। लंबे समय तक चले इलाज के बाद उनकी याददाश्त वापसा आई। मगर तब तक उनका एक्टिंग करियर पूरी तरह से बर्बाद हो गया था। (Source: Anu Agarwal/Facebook) -
Zeenat Amaan
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान भी हादसे का शिकार हुई थीं। बताया जाता है कि एक वक्त में वह संजय खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर एक दिन संजय ने गुस्से में आकर जीनत के साथ मारपीट कर दी। जिससे उनको आंख में चोट लग गई और उनकी एक आंख खराब हो गई। इसका असर उनके करियर पर पढ़ा और उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं। (Source: @thezeenataman/instagram) -
Chandrachur Singh
फिल्म ‘माचिस’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। अपनी एक्टिंग की बदौलत उन्हें इतनी फिल्में मिलने लगीं कि उनमें से कई को उन्हें रिजेक्ट करना पड़ता था। मगर साल 2000 में एक सड़क हादसे में उनका कंधे में चोट लग गई, जिससे उबरने में ही उन्हें 10 साल से ज्यादा का वक्त लग गया। जिसकी वजह से उनका करियर खत्म हो गया। (Source: Chandrachur Singh/Facebook) -
Sudha Chandran
मसहूर डांसर और तेलुगू फिल्म ‘मयूरी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सुधा चंद्रन भी सड़क हादसे का शिकार हुई थीं। 1991 में एक सड़क हादसे में उनका पैर जख्मी हो गया था और एक पैर काटकर हटाना पड़ा। उस समय उनकी उम्र केवल 16 साल थी। हादसे में एक पैर गवाने के बाद भी सुधा ने हार नहीं मानी और लकड़ी का पैर लगवा कर 2 साल बाद फिर से डांस करना जारी कर दिया। सुधा इसके बाद कई फिल्मों में भी नजर आईं, मगर उन्हें पहचान टीवी सीरियल्स से मिली। वह अब तक कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। (Source: Sudha Chandran/Facebook) -
Rekha Jain
फेमस उड़िया एक्ट्रेस रेखा जैन भी सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। साल 2001 में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे ने रेखा की शक्ल और करियर दोनों को खराब कर दिया था। (यह भी पढ़ें: कृति सेनन से शाहिद कपूर तक, फिल्म फ्लॉप होने के बाद इन स्टार्स ने घटा दी अपनी फीस)