-
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में शामिल हुईं।
-
इस मौके पर जाह्नवी ने जो लहंगा पहना था, वह जामनगर के मोरों से प्रेरित था। इस लहंगे का डिजाइन बेहद आकर्षक था। उनका यह लहंगा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
-
जान्हवी का यह लहंगा फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया था। लहंगे का डिजाइन और उसमें किए गए कढ़ाई के काम ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
-
मोरों से प्रेरित यह लहंगा जान्हवी पर बहुत जंच रहा था और उन्होंने इसे बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया था। जाह्नवी ने इस लहंगे के साथ अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हल्के गहने और सॉफ्ट मेकअप का इस्तेमाल किया था।
-
इस खूबसूरत लहंगे में जाह्नवी ने जैसे ही समारोह में कदम रखा, सभी की निगाहें उन पर टिक गईं। इस सेरेमनी में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पहुंची थीं।
-
इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर अपने लहंगे के बारे में बात की और अपने लहंगे का कैन-कैन काटने के पीछे की वजह बताते हुए ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से माफी भी मांगी।
-
एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया है कि जामगर की नेचर और शांति के बीच उन्हें कई मोर दिखे, जो कहीं भी पंख फड़फड़ाते दिख जाते थे। एक्ट्रेस को ये एक्सपीरियंस इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने आउटफिट में पिरो लिया।
-
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस खूबसूरत और हैवी लहंगे को बनाया था। लेकिन अनंत-राधिका के संगीत समारोह में जान्हवी को डांस परफॉर्मेंस भी देनी थी। ऐसे में अपनी परफॉर्मेंस से पहले जाह्नवी को अपने लहंगे की कैन-कैन को काटना पड़ा।
-
कैन-कैन को काटने में एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी मदद की। इस दौरान की एक तस्वीर भी एक्ट्रेस ने शेयर की है, जिसमें शिखर लहंगे की कैन-कैन काटते नजर आ रहे हैं। यहीं वजह है कि फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में मनीष मल्होत्रा से ऐसा करने के लिए माफी मांगी।
-
दरअसल, डांस के दौरान लहंगे का कैन-कैन जो कि स्कर्ट को फुलनेस और स्ट्रक्चर देने के लिए इस्तेमाल होता है एक्ट्रेस की डांस मूव्स में बाधा बन सकता था।यही वजह है कि एक्ट्रेस को ड्रेस काटने का कदम उठाना पड़ा ताकि वह आराम से डांस कर सकें।
(Photos Soure: @janhvikapoor/instagram)
(यह भी पढ़ें: अनंत-राधिका के संगीत में दीपिका पादुकोण की पर्पल साड़ी ने चुराई महफिल, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान!)
