• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. isha deol gets impress for bobby deol look in animal teaser dharmendra hema malini family bonding batter

‘गदर 2’ में सनी के बाद ‘एनिमल’ में बॉबी से इम्प्रेस हुईं ईशा देओल, धर्मेंद्र-हेमा के बच्चों में दिखने लगी है मोहब्बत

Isha Deol On Bobby Deol Look in Animal: बॉबी देओल (Bobby Deol) एक बार फिर से चर्चा में हैं। वो जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसमें उनका धांसू लुक सुर्खियों में है।

By: राहुल यादव
September 29, 2023 15:31 IST
हमें फॉलो करें
  • Isha Deol On Bobby Deol Look in Animal
    1/8

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ का बीते दिन ही टीजर वीडियो रिलीज किया गया, जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से लेकर बॉबी देओल (Bobby deol) तक का लुक चर्चा में आ गया। जहां रणबीर कपूर को फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा गया वहीं, बॉबी का शर्टलेस लुक वायरल हो गया। हालांकि, उनका खास रोल रीवील नहीं किया गया है मगर, इसे जानने के लिए फैंस बेसब्र हो गए हैं और उनके नए अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में बहन ईशा देओल भी इससे काफी इंप्रेस दिखी हैं। (Photos- Isha Deol Insta/ T-series)

  • 2/8

    ‘गदर 2’ की रिलीज के बाद से देओल परिवार एक होता दिख रहा है। इस मूवी की रिलीज के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बच्चों में नजदीकियां बढ़ती दिखाई दे रही है। ईशा देओल और ड्रीम गर्ल ने ‘गदर 2’ के लिए सनी देओल की खूब तारीफ की थी। ऐसे में अब बहन बॉबी देओल के लुक को देखकर काफी इंप्रेस दिखी हैं। (Photo- T-Series)

  • 3/8

    बड़े भाई सनी देओल के बाद अब ‘एनिमल’ में बॉबी को उन्होंने सपोर्ट किया है। इसके टीजर में एक्टर की दमदार झलक दिखी, जिसे देखकर ईशा काफी इंप्रेस नजर आईं। एक्ट्रेस ने भाई का टीजर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आखिरी शॉट का इंतजार कीजिए। एपिक’ इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने फायर वाली इमोजी भी शेयर की है। (Photos- Isha Deol/Insta)

  • 4/8

    आपको बता दें कि ‘एनिमल’ के टीजर में बॉबी देओल को शर्टलेस देखा गया, जिसमें गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के लिए मिला। इस लुक के सामने आने के बाद कयास लगने लगे हैं कि वो इसमें नेगेटिव रोल अदा कर रहे हैं हालांकि, अभी उनके किरदार का ऑफिशियल खुलासा नहीं हुआ है। (Photo-Bobby deol/Insta)

  • 5/8

    गौरतलब है कि इन दिनों हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के परिवार के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। ‘गदर-2’ के दौरान ईशा देओल को स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी और बॉबी देओल के साथ पोज देते हुए देखा गया था। (File Photo)

  • 6/8

    इसके अलावा इस साल ईशा देओल ने भाई सनी और बॉबी के साथ रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि वो राखी पर ईशा के घर गए थे। इसके बाद इन सभी चीजों से कहा जाने लगा कि इनके बीच नदीकियां बढ़ रही है और रिश्ते सुधर रहे हैं। (Photo- T-series)

  • 7/8

    बहरहाल, बॉबी देओल के वर्कफ्रंट पर वापस आते हैं। इन दिनों उनका करियर पीक पर चल रहा है। ‘आश्रम’ में नेगेटिव रोल के बाद उनका करियर पीक पर आया है। इसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया है। ऐसे में अब एक्टर की कई वेब सीरीज और फिल्में पाइपलाइन में हैं। (Photo- Bobby deol/Insta)

  • 8/8

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म को 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसे लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने के लिए मिला है। (Photo- Bobby deol/Insta)

TOPICS
bobby deol
Entertainment News
Sunny Deol
अपडेट
कौन है वो शख्स जो हर आधे घंटे में कमाता है 1.4 लाख रुपये? अमेरिका के इस CEO की कमाई ने पूरी दुनिया को चौंका दिया
‘बहुत ज्यादा ड्रामा कर रही हैं…’ केआरके ने माही विज पर कसा तंज, नदीम को लेकर किए पोस्ट पर दिया ये रिएक्शन
बांग्लादेश: प्रसिद्ध हिंदू गायक की पुलिस हिरासत में मौत, परिवार का आरोप- जेल में नहीं मिला उचित इलाज
निवेशकों के लिए अलर्ट! महाराष्ट्र चुनाव के चलते 15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगा कोई कारोबार
HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने 1 लाख को 5 साल में बनाया 3.29 लाख, 10 साल में 5 गुना हुए पैसे, SIP पर कितना मिला रिटर्न
Vastu Tips for Husband-Wife Relation: बेडरूम में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वैवाहिक जीवन में आ सकता है तनाव, आर्थिक तंगी का भी करना पड़ सकता है सामना
रिंकू सिंह की मेहनत बर्बाद, लगातार 7 जीत के बाद क्वार्टरफाइनल में हारी UP; सौराष्ट्र को VJD ने सेमीफाइनल में पहुंचाया
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
‘…पैर काटकर दिखाओ’, तमिलनाडु के भाजपा नेता ने राज ठाकरे को दी खुली चुनौती
TCS Q3 FY 2026 Results: टाटा की कंपनी ने जारी किए नतीजे, नेट प्रॉफिट 14 प्रतिशत घटा; यहां चेक करें रेवेन्यू, डिविडेंड समेत बाकी डिटेल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा
‘गब्बर’ की जिंदगी में फिर लौटी खुशियां, शिखर धवन ने की सोफी शाइन से सगाई
फोटो गैलरी
12 Photos
बार-बार देखें फिर भी उतनी ही मजेदार लगती हैं ये ऑल टाइम आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट
3 hours agoJanuary 12, 2026
12 Photos
क्या आप जानते हैं? अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, देखें पूरी लिस्ट
4 hours agoJanuary 12, 2026
11 Photos
बाकी त्योहारों की तरह क्यों नहीं बदलती मकर संक्रांति की तारीख? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
5 hours agoJanuary 12, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US