-
खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन (khatron ke khiladi 12) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो में टीवी की कई प्रसिद्ध एक्ट्रेस भी हिस्सा ले रही हैं। इन एक्ट्रेस ने जब टीवी में काम की शुरुआत की थी तब से अब देखें तो इनमें बेहद बदलाव आ गया है। साथ ही आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि इन्होंने कौनसे टीवी शो से कब शुरुआत की थी। इसमें पहला नाम रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का है। रुबिना ने साल 2008 में टीवी शो ‘छोटी बहू’ से डेब्यू किया था। इन 14 साल में रुबीना में काफी बदलाव आ गया है।
-
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेम पाने वाली टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का पहला टीवी शो ‘खेलती है जिंदगी आंख मिचोली’ था जो 2013 में आया था।
-
सृति झा सबसे पहले 2007 में शो ‘धूम मचाओ धूम’ में दिखाई दी थीं। अब उनमें काफी बदलाव आ गया है और जल्द ही वह खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी।
-
कनिका मान ने 2016 में टीवी सीरियल ‘बड़ो बहू’ से डेब्यू किया था। उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। समय के साथ उनकी लुक काफी बदल गई है।
-
अनेरी वजानी ने हाल ही में मोहसिन खान संग नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की है। वह पहली बार 2012 में ‘काली: एक पुर्न अवतार’ में नजर आई थीं।
-
समय के साथ सभी की तरह इन एक्ट्रेसेस में भी काफी बदलाव आया है। यह सभी कलाकार अब खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरनाक स्टंट करते दिखाई देंगे। (All Photos: Social Media)