-
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 (Cannes Film Festival 2022) शुरू हो चुका है जिसमें कई इंडियन सेलिब्रिटी भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इनमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia), नवाजुद्दीन (Nawazuddin Siddiqui) से आर माधवन (R Madhvan) तक सितारे नजर आ रहे हैं। किसी ने रेड कारपेट पर मोनोक्रोम गाउन पहनकर एंट्री की तो किसी ने ब्लैक आउटफिट में जलवा दिखाया। दीपिका पादुकोण कान्स 2022 के पहले दिन इस लुक में नजर आई हैं। हालांकि उनके फैंस को यह लुक ज्यादा पसंद नहीं आया।
-
तमन्ना भाटिया यह मोनोक्रोम गाउन पहने कान्स फेस्टिवल 2022 के पहले दिन दिखाई दी हैं। उनकी लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं।
-
म्यूजिक कंपोजर और सिंगर ए आर रहमान और सुपरस्टार कमल हासन भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं।
-
आर माधवन ब्लैक और वाइट की ट्यूनिंग करके कोट पैंट पहने पहले दिन दिखाई दिए हैं।
-
इस फोटो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग ठाकुर और प्रसून जोशी समेत अन्य लोग नजर आ रहे हैं।
-
नवाजुद्दीन ने ब्लैक एंड वाइट टू पीस तो अनुराग ठाकुर शेरवानी में नजर आ रहे हैं। साथ में डायरेक्टर शेखर कपूर भी हैं।
-
इस फ्रेम में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई चेहरे नजर आ रहे हैं। यह सभी कान्स 2022 के पहले दिन इस अंंदाज में वहां पहुंचे हैं। (All Photos: Social Media)