• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • REET Admit Card
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. how many times kangana ranaut has given controversial statements

किसानों के पीछे क्यों पड़ी हैं कंगना रनौत? जानें कितनी बार दे चुकी हैं विवादित बयान

How Many times Kangana Ranaut has given controversial statements on Farmers Laws: कितनी बार किसानों के लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं कंगना रनौत? किसको बताया था बिलकिस बानो? तीनों कृषि कानूनों पर अब कंगना रनौत ने क्या कहा?

By: Vivek Yadav
Updated: September 25, 2024 13:28 IST
हमें फॉलो करें
  • Kangana Ranaut controversial statements on Farmers
    1/7

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर से विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने वापस लिए गए तीनों कृषि कानून फिर से लागू करने की मांग की है। उनके इस बयान के बाद से विपक्ष हमलावर हो गई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने माफी मांगते हुए कहा है कि वो अपने बयान वापस ले रही हैं। पिछले महीने ही उन्होंने किसानों को लेकर एक और बयान दिया था जिसके बाद पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया था। आइए जानते हैं कंगना रनौत कितनी बार विवादित बयान दे चुकी हैं। (Photo: Kangana Ranaut/Insta)

  • 2/7

    1- पैसे लेकर प्रदर्शन करने का आरोप
    साल 2020 में किसान आंदोलन की हिस्सा रहीं बुजुर्ग महिलाओं की कंगना रनौत ने एक फोटो ट्वीट करते हुए 100-100 रुपये लेकर प्रदर्शन करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक बुजुर्ग महिला को बिलकिस बानो बताया था जिनकी बाद में पहचान पंजाब की मोहिंदर कौर के रूप में हुई। बिलकिस बानो ने दिल्ली शाहीन बाग इलाके में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था।

  • 3/7

    2- खालिस्तानी आतंकी कहने पर मचा था बवाल
    किसान आंदोलन में ही शामिल कुछ लोगों पर कंगना रनौत ने खालिस्तानी आतंकवादी होने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान के बाद सिख समुदाय में गुस्सा भड़क गया था। यहां तक कि उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई थीं।

  • 4/7

    3- किसान आंदोलन को बता चुकी हैं आतंकवाद
    पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग पर भी कंगना रनौत बरस चुकी हैं। दरअसल इन दोनों ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। इसे कंगना रनौत ने भारत को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा बताया था और साथ ही उन्होंने रिहाना को मूर्ख और किसान आंदोलन को आतंकवाद करार दिया था। (Photo: Kangana Ranaut/Insta)

  • 5/7

    4- कृषि कानूनों को वापस लेने को बता चुकी हैं दुर्भाग्यपूर्ण
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी तब इसे कंगना ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था और आंदोलन कर रहे किसानों को दोषी ठहराया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि किसानों ने अपने हितों के लिए राष्ट्र के हितों की अनदेखी की है। (Photo: Kangana Ranaut/Insta)

  • 6/7

    5-भारत में किसानों की बांग्लादेश जैसी थी प्लानिंग- कंगना
    पिछले ही महीने कंगना रनौत ने एक और विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी ने भी उनसे दूर बना ली थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि किसान आंदोलन के जरिए भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने की तैयारी थी। किसानों की लंबी प्लानिंग थी जैसा बांग्लादेश में हुआ इसी तरह यहां भी षड्यंत्र रचा गया था। उनके इस बयान पर बीजेपी ने किनारा काटते हुए कहा था कि ये पार्टी की राय नहीं है। (Photo: Kangana Ranaut/Insta)

  • 7/7

    6- खाना पड़ा थप्पड़
    किसानों पर इस तरह के विवादित बयान देने के चलते कंगना रनौत को थप्पड़ भी पड़ चुका है। इसी साल जून में वो जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेक इन कर रही थीं तब एक CISF की महिला कांस्टेबल ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में महिलाओं पर जो पैसे लेने का आरोप लगाया था उससे महिला कांस्टेबल को काफी ठेस पहुंचा था। किसान आंदोलन में उनकी मां भी शामिल थीं। (Photo: Kangana Ranaut/Insta)

TOPICS
Entertainment News
farmers laws
Kangana Ranaut
National News
अपडेट
रिलीज से पहले मुश्किलों में फंसी यश की ‘टॉक्सिक’, टीजर को लेकर आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत
Vijay Hazare Trophy LIVE Score | क्रिकेट लाइव स्कोर: विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और मध्य प्रदेश ने जीता टॉस, पंजाब और विदर्भ की बल्लेबाजी
‘भगवान न करे अगर हममें से किसी को एक रात वहां रुकना पड़े…’, दिल्ली में रैन बसेरों की कमी पर हाई कोर्ट सख्त
Bank Holiday Today: लोहड़ी के मौके पर आज बैंक खुले है या बंद? जानें क्या RBI ने आपके शहर में दी है सरकारी छुट्टी
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब; जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
The Raja Saab Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द राजा साब’ फेल या पास? जानें चौथे दिन कैसा रहा प्रभास की फिल्म का हाल
T20 वर्ल्ड कप से पहले दुनिया की सबसे सफल क्रिकेटर का संन्यास का ऐलान, भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Shattila Ekadashi 2026 Date: षटतिला एकादशी कब? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय से लेकर तिल प्रयोग के 6 प्रकार
झमाझम बारिश और व्हीलचेयर पर पत्नी… दादाजी के इस ‘सच्चे प्यार’ ने इंटरनेट पर जीता करोड़ों का दिल; देखें Viral Video
भांगड़ा, म्यूजिक और ढोल की थाप… आखिर इतना खास क्यों है लोहड़ी का त्योहार?
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, एक हफ्ते में दो बार हुए बेहोश
फोटो गैलरी
12 Photos
बार-बार देखें फिर भी उतनी ही मजेदार लगती हैं ये ऑल टाइम आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में, देखें लिस्ट
17 hours agoJanuary 12, 2026
12 Photos
क्या आप जानते हैं? अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, देखें पूरी लिस्ट
18 hours agoJanuary 12, 2026
11 Photos
बाकी त्योहारों की तरह क्यों नहीं बदलती मकर संक्रांति की तारीख? जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी
19 hours agoJanuary 12, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US