-
अल्लू अर्जुन की लोकप्रिया न सिर्फ साउथ बल्कि पूरे भारत में है। पुष्पा 2 अभिनेता की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। करीब 400 करोड़ में बनी इस फिल्म ने पूरी दुनिया में करीब 1800 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (Photo: Allu Arjun/FB)
-
अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। अभिनेता बेहद ही लग्जरियस लाइफ जीते हैं। महंगे घर के साथ ही अभिनेता के पास प्राइवेट जेट भी है। (Photo: Allu Arjun/FB)
-
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
अल्लू अर्जुन फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं। केएफसी, फ्रूटी, रैपिडो, हीरो मोटोकॉर्प, रेडबस और हॉटस्टार जैसे बड़े ब्रांड से खूब कमाई करते हैं। (Photo: Allu Arjun/FB) -
100 करोड़ का बंगला
अल्लू अर्जुन के पास हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। जुबली हिल्ल में साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे रहते हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास बेंगलुरु से लेकर मुंबई तक में घर है। (Photo: Allu Arjun/FB) -
प्राइवेट जेट
अल्लू अर्जुन के पास खुद का प्राइवेट जेट भी है जिसकी तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। (Photo: Allu Arjun/FB) -
प्रोडक्शन हाउस
अल्लू अर्जुन का खुद का ‘अल्लू स्टूडियो’ प्रोडक्शन हाउस भी है जिसे उन्होंने साल 2022 में खोला था। इसके अलावा अल्लू अर्जुन का ‘गीता आर्ट्स’ नाम का एक प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी भी है। (Photo: Allu Arjun/FB) -
मल्टिप्लेक्स
अल्लू अर्जुन का हैदराबाद के अमीरपेट में AAA सिनेमा नाम का एक मल्टीप्लेक्स भी है जहां से वो खूब कमाई करते हैं। (Photo: Allu Arjun/FB) -
रेस्टोरेंट
अल्लू अर्जुन रेस्टोरेंट से भी खूब कमाई करते हैं जिसका एम किचन नाम है। ये हैदराबाद के जुबली हिल्स के सबसे मशहूर रेस्टोरेंट्स में से एक है। (Photo: Allu Arjun/FB) -
नाइट क्लब
इसके अलावा अल्ल अर्जुन के पास अमेरिकन रेस्टोरेंट चेन बफेलो वाइल्ड विंग्स की एक फ्रैंचाइजी भी है। जिसके सहयोग से अभिनेता ने 800 जुबली नाम से एक नाइट क्लब की शुरुआत की थी। (Photo: Allu Arjun/FB) -
नेट वर्थ
अल्लू अर्जुन के नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 460 करोड़ रुपये की संपत्ति है। (Photo: Allu Arjun/FB) हालांकि, अभिनेता ने अपने नेट वर्थ की पुष्टि कभी नहीं की। एक घर में रहते हैं इतने साउथ सितारे, जानें कितना बड़ा है अल्लू अर्जुन का परिवार और क्या करती हैं पत्नी?
