-

मशहूर रैपर हनी सिंह का असली नाम ह्रिदेश सिंह है। आज उनका जन्मदिन है और वह 40 साल के हो चुके हैं। हनी सिंह ने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को एक अलग ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लेकिन जितने उनके फैंस हैं उससे कई ज्यादा हेटर्स भी हैं। हनी सिंह के गानों को जहां तमाम लोग पसंद करते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें उनसे आपत्ति है।
-
हनी सिंह पर आरोप है कि उनके गानों से युवाओं पर बुरा असर पड़ता है। एक इंटरव्यू में हनी सिंह इस बात से पूरी तरह इनकार किया था।
-
हनी सिंह ने लंबे अंतराल के बाद ‘मखना’ गाना गाया था, जिसे लेकर वह विवादों में रहे थे। महिला आयोग ने सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज भी कराया था।
-
हनी सिंह बचपन से ही जागरण में गाया करते थे, लेकिन उनकी किस्मत साल 2011 में आए उनके गाने ‘लख 28 कुड़ी दा’ से चमकी।
-
उनके नाम के आगे इस्तेमाल किया जाने वाला स्लैंग “यो-यो” उन्होंने अपने अफ्रीकन-अमेरिकन दोस्तों से लिया था।
-
2012 में उनके गाने यूट्यूब की टॉप ट्रेंड्स लिस्ट में सबसे ऊपर थे।