
देश ही दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां पर समुदाय के बीच अक्सर विवाद की खबरें आती रहती हैं। पिछले कुछ साल से हमारे देश में हिंदू और हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर बहस का सिलसिला जारी है लेकिन इसमें भी कोई राय नहीं है कि दुनिया का सबसे पुराना सनातन धर्म कई विदेशियों को भी आकर्षित करता है। कई वैज्ञानिक भी गीता के ज्ञान को सच मानते हैं। बाहर से भी हमारे देश की जमीं पर कदम रखता है उसे यहां की सभ्यता और संस्कृति से प्यार हो जाता है। यही वजह है कि हजारों लोग यहां सनातन धर्म और हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को देखते हैं और उनसे जुड़ जाते हैं। बहरहाल, यहां हम आपको कुछ हॉलीवुड स्टार्स को लेकर बात कर रहे हैं जो हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं। ये बात इन स्टार्स ने खुद कई मौकों पर बयां की है। आइए कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने गीता का ज्ञान पाकर न सिर्फ हिंदू धर्म को अपनाया बल्कि वे शाकाहारी भी बन गए हैं। (All Photos- Instagram) जूलिया रॉबर्ट्सः हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स ने सालों पहले ईसाई धर्म छोड़ हिंदू धर्म को अपनाया था। इस बात का उन्होंने साल 2010 में ही खुलासा किया था। जूलिया सनातन परम्पराओं में अटूट आस्था रखती हैं। वह तमाम हिंदू त्यौहारों को भी सेलिब्रेट करती हैं। वह नवरात्रि के व्रत भी करती हैं और घर में कलश स्थापित मां दुर्गा की आराधना करती हैं। उन्होंने सोशल अकाउंट पर तस्वीर भी शेयर की थी। यही नहीं वह अपने बच्चों के मुंडन संस्कार भी भारत आई थीं। जूलिया योग जानती हैं और वह रिटायर होने के बाद भारत आकर संन्यासी बनने की इच्छा रखती हैं। julia roberts शाकाहारी भोजन पसंद करती हैं। उन्हें इंडियन लिबास पहनना भी पसंद हैं। -
माइली सायरसः हॉलीवुड की मशहूर सिंगर माइली साइरस हिंदू धर्म में यकीन करती हैं। हिंदू धर्म के सानिध्य में आकर miley cyrus ने नॉनवेज खाना छोड़ दिया था और वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं। उन्हें जानवरों से बेहद लगाव है। उन्होंने अपनी कलाई पर ओम का टैटू भी बनावाया है।
रसेल ब्रांडः हॉलीवुड एक्टर रसेल ब्रांड अमेरिका और ब्रिटेन में इस्कॉन संस्था से जुड़े हैं। वह हिंदू धर्म को स्वीकर कर चुके हैं। एक दौर में रसेल को ड्रग्स की लत थी जिसे उन्होंने मेडिटेशन और योग की बदलौत दूर किया है। रसेल ने 23 अक्टूबर 2010 को राजस्थान के रणथंभोर टाइगर रिजर्व में मशहूर सिंगर केटी पेरी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। रसेल का मानना है कि उन्हें हिंदू धर्म से मुक्ति का द्वार नजर आता है। बता दें कि रसेल 14 साल की उम्र में ही शाकाहारी बन गए थे और वह रोज घंटों ध्यान लगाते हैं और मंदिरों में भगवान कृष्ण के भजन गाते हैं। ब्रांड ने मांसाहार त्याग शाकाहारी बन गए हैं। -
रॉबर्ट डॉनी जूनियरः हॉलीवुड के आयरन-मैन स्टार रॉबर्ट डॉनी जूनियर (robert downey jr) ने भले ही बौद्ध धर्म अपना लिया है, लेकिन वह श्रीकृष्ण से अधिक प्रभावित हैं। उनका जन्म यहूदी परिवार में हुआ था लेकिन अब वह कृष्ण में आस्था रखते हैं। वह इस्कॉन फॉलोवर हैं और खुद को को ‘जुबू’ कहते है। रॉबर्ट योग और प्राणायाम में भी दिलचस्पी रखते हैं। इसी वजह से जूनियर ने भी पूरी तरह से शाकाहारी भोजन खाने का निर्णय लिया है।
-
ह्यूज जैकमैनः हॉलीवुड के मशहूर स्टार ह्यूज जैकमैन भी हिंदू धर्म में भरोसा रखते हैं। कहने को भले ही वह ईसाई धर्म से ताल्लुक रखते हों लेकिन वह हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ भगवद्गीता और उपनिषद में शांति का मार्ग खोज रहे हैं। ह्यू को सनातन धर्म के ग्रंथों में वो ज्ञान मिला जो न उन्हें चर्च जाकर नहीं प्राप्त हो पाया था। गीता के अलावा वह उपनिषदों में भी आस्था रखते हैं। ह्यू जैकमैन ने बताया कि वो हिन्दुओं के आदि गुरू शंकराचार्य व महेश योगी से काफी प्रभावित हैं।
एडम लेविन: हॉलीवुड सिंगर एडम लेविन ने अपने शरीर पर कई टैटू बना रखे हैं। इन सभी टैटू में से उनका एक टैटू में 'तपस्' लिखा हुआ है। तपस् एक संस्कृत शब्द है जिसका मतलब होता है- मेडिटेशन।