-
बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर हुआ था। इस साल वो अपना 24वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया आधी कश्मीरी और आधी जर्मन हैं क्योंकि उनकी मां कश्मीर और जर्मनी से ताल्लुक रखती हैं वहीं उनके पिता गुजराती हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम शाहीन भट्ट है। वहीं उनके दो सौतेले भाई बहन पूजा और राहुल भट्ट हैं। इसके अलावा एक्टर इमरान हाशमी और निर्देशक मोहित सूरी उनके ममेरे कजिन हैं। (Image Source: Instagram)
-
आलिया ने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। स्कूली दिनों में वो एक औसत स्टूडेंट थीं लेकिन वो एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में सक्रियता से हिस्सा लिया करती थीं। (Image Source: Instagram)
-
एक्टिंग के अलावा आलिया को अपने खाली समय में चारकोल पेंटिंग बनाने का शौक है। इसके अलावा 4 साल की उम्र में उन्होंने श्यामक डावर के डांस स्कूल में एडमिशन ले लिया था। (Image Source: Instagram)
-
आलिया ने 1999 में आई फिल्म संघर्ष में प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। (Image Source: Instagram)
-
आलिया कभी नहीं चाहती थी वो अपने पिता महेश भट्ट के जरिए लॉन्च हों। इसलिए उन्होंने दूसरी 500 लड़कियो के साथ करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन दिया था। (Image Source: Instagram)
-
करण जौहर ने वजन घटाने की शर्त पर आलिया को सेलेक्ट किया था। इसी वजह से तीन महीने के अंदर उन्होंने अपना 16 किलो वजन कम किया था। (Image Source: Instagram)