-
सोनारिका भदौरिया टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वो साउथ फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं लेकिन, नाम टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ की पार्वती बनकर कमाया है। सही मायने में एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान इसी सीरियल से मिली थी। लेकिन, आज वो काम के लिए तरस रही हैं। इसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने एक बार पोस्ट शेयर की थी और इसके लिए दोषी नेपोटिज्म को ठहराया था। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
दरअसल, सोनारिका भदौरिया के बारे में उनके जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं। आज वो 32 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 3 दिसंबर, 1992 को हुआ था। उन्होंने मुंबई के यशोधाम हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद एक्ट्रेस ने साइकोलॉजी से ग्रेजुएशन किया। उनका एक्टिंग की दुनिया में आने का कोई प्लान नहीं था। लेकिन, किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था और वो जानी-मानी हीरोइन बन गईं। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
सोनारिका ने एक्टिंग में कदम टीवी सीरियल ‘तुम देना साथ मेरा’ से साल 2011 में रखा था। लेकिन, इससे खास पहचान नहीं मिली थी तो उन्होंने साउथ में तेलुगु सिनेमा में एंट्री ली। वो साल 2015 में पहली साउथ फिल्म ‘जादुगाडु’ में नजर आई थीं। यहां उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन, खास सफलता हाथ नहीं लगी। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
इसके बाद सोनारिका को फिर से टीवी सीरियल्स में काम करने मौका मिला और यहां पर वो टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में पार्वती के रोल से घर-घर में मशहूर हो गईं। उन्होंने अपने करियर में ‘पृथ्वी वल्लभ’, ‘सलीम अनारकली’ और साल 2019 में आया पॉपुलर शो ‘इश्क में मरजावां’ में काम किया था। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
इतना ही नहीं, सोनारिका को हिंदी फिल्म में भी किस्मत आजमाने का मौका मिला लेकिन, बात यहां बन नहीं पाई। वो पहली बार राजीव एस रुइया के निर्देशन में बनी हिन्दी फ़िल्म ‘सांसें’ के जरिए किसी हिंदी फिल्म में दिखाई दी थीं। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
फिर सोनारिका भदौरिया का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। वहीं, कुछ समय के बाद उनकी पर्सनल लाइफ में विकास पराशर की एंट्री हुई और एक्ट्रेस ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 18 फरवरी, 2024 को शादी कर ली। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
शादी के बाद सोनारिका ने मुंबई छोड़ दिया और दिल्ली एनसीआर फरीदाबाद पति के साथ शिफ्ट हो गईं। शादी के कुछ समय के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके काम ना मिलने का दर्द बयां किया था और इस पोस्ट में कहा था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने फेवरेटिज्म और नेपोटिज्म को दोषी ठहराया। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)
-
सोनारिका ने अपनी पोस्ट में कहा था कि वो भले ही दिल्ली शिफ्ट हुई थीं लेकिन, उन्होंने सोचा था कि अगर काम मिलेगा तो वो दिल्ली से मुंबई ट्रेवल कर लेंगी लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि लोग इंडस्ट्री में टैलेंट की कद्र नहीं करते हैं। (Photos- Sonarika Bhadoriya/Insta)