-
Happy birthday shilpa shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं इसलिए वह योगा के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। शिल्प का आज जन्मदिन है। इसी के साथ ही शिल्पा आज 42 साल की हो गई हैं। शिल्पा की खूबसूरती का राज ही योगा है। वह खुद बताती हैं, कि योगा ने उन्हें फिट रहने में बहुत मदद की है। शिल्पा एक सफल एक्ट्रेस एक बेहद जिम्मेदार पत्नी और मां भी हैं। ऐसे में शिल्पा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में अच्छे से बैलेंस बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं। आज एक्ट्रेस शिल्पा फिटनेस के मामले में लाखों-करोड़ों भारतीय महिलाओं की इंस्पिरेशन हैं। शिल्पा को बचपन से ही डांस का भी शौक रहा है। इसलिए छोटी उम्र में ही उन्होंने क्लासिकल डांस की ट्रेनिंक भी ली। शिल्पा एक भरतनाट्यम डांसर हैं। उनकी डांसिंग स्किल्स भी उन्हें फिट रखने में बहुत मदद करती हैं। देखें शिल्पा के बचपन की कुछ तस्वीरें, जिनमें वह समय के साथ-साथ बदलती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखें समय के साथ शिल्पा में आए खास परिवर्तन।इन तस्वीरों में वह एक आम सी लड़की से खास बनती नजर आ रही हैं। (फोटोसोर्स: इंडियन एक्सप्रेस)
-
शिल्पा शेट्टी के बचपन की तस्वीर। बचपन में कुछ ऐसी दिखती थीं धड़कन एक्ट्रेस शिल्पा
-
शिल्पा नेअपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर से शुरू की थी।
-
वक्त बीतने के साथ शिल्पा में भी काफी बदलाव हुए।
-
शिल्पा की पहली फिल्म में शाहरुख खान के साथ शिल्पा
-
किताबें बहुत सी.. गाने का एक दृश्य
-
शिल्पा जैसे जैसे अपने करियर में आगे बढ़ती रहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कुछ हलचलें पैदा हो चुकी थीं।
-
इस बीच शिल्पा का नाम अक्षय कुमार के साथ जोड़ा जाने लगा था। कई बार दोनों स्टार्स को साथ घूमते भी देखा गया।
-
शिल्पा ने एक इंडो-चाइनीज फिल्म The Desire: A Journey of a Woman में भी काम किया।
-
वहीं शिल्पा साल 2007 में बिग ब्रदर की विनर भी रहीं। इस रिएलिटी शो को जीतने के बाद शिल्पा की लाइफ ही बदल गई।
शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी कर ली थी। -
अब शिल्पा 5 साल के वियान की मां हैं।
-
शिल्पा पति राज के साथ
-
योगा करते हुए शिल्पा शेट्टी ।
-
शिल्पा, पति राज और बेटे वियान
-
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी
