
अब तक अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के फेवरेट बन चुके शाहिद कपूर असल में एक्टर नहीं बल्कि प्रोफेशनल डांसर बनना चाहते थे। उन्होंने श्यामक डावर की डांस अकैडमी से ट्रेनिंग भी ली थी। इतना ही नहीं ताल फिल्म में 'कहीं आग लगे' में परफॉर्म करने वाले ग्रुप में शाहिद कपूर भी शामिल थे। -
भले ही वह डांसर बनना चाहते थे लेकिन शाहिद कपूर ने शुरुआत से ही कैमरा के आगे काम करना शुरू कर दिया था। वह हेल्थ ड्रिंक कॉम्प्लैन के एड में नजर आए थे। इस ऐड में उनके साथ आयशा टाकिया भी थी। इसके अलावा वह शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के साथ पेप्सी के ऐड में भी नजर आए थे।
-
बॉलीवुड में शाहिद कपूर का नाम करीना कपूर से जोड़ा गया था। लेकिन करीना से पहले उनकी लाइफ में ऋषिता भट्ट आई थी। आर्यन की म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' के दौरान इनकी डेटिंग की शुरुआत हुई थी।
-
शाहिद कपूर को वजन बढ़ाने की इंपिरेशन शाहरुख खान से मिली थी। जी हां एक बार शाहरुख खान श्यामक डावर की अकैडमी पहुंचे थे। उस वक्त वहां शाहिद को देखकर किंग खान ने कहा था कि क्या श्यामक ने जानबूझ कर अपने डांसर्स को खाना देना बंद कर दिया है। शाहरुख की इस बात को शाहिद ने बहुत सीरियसली लिया और अपने वजन पर ध्यान देना शुरू किया।
-
शाहिद कपूर एक किताब पढ़ने के बाद वेजिटेरियन हो गए थे। इससे पहले उनके पिता पंकज कपूर ने इस चीज के लिए बहुत कोशिश की थी। लेकिन शाहिद तब राजी नहीं हुए। लेकिन ब्रायन हाइन्स की किताब लाइफ इज फेयर पढ़ने के बाद उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया था। इस किताब का उन पर इतना असर था कि उन्होंने उस वक्त अपनी गर्लफ्रेंड करीना कपूर को भी वेजिटेरिन बनने के लिए इंस्पायर किया था।