-
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह की मां रुख्साना सुल्ताना राजनीतिक कार्यकर्ता थीं और उनके पिता सुखविंदर सिंह भारतीय सेना में थे। ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली अमृता सिंह ने फिल्म बेताब के साथ बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
-
सनी देओल के साथ आई फिल्म बेताब में अमृता सिंह और उनकी केमिस्ट्री की काफी तारीफें हुई थीं। अमृता ने अपनी पहली ही फिल्म में कुछ इंटिमेट सीन्स भी दिए थे। बता दें कि इस फिल्म के बाद अमृता सिंह का नाम सनी देओल से जोड़ा जाने लगा था।
-
अमृता की मां ने कभी भी सनी और उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। सनी देओल के बाद अमृता क्रिकेटर रवि शास्त्री की करीब आईं। रवि शास्त्री के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद विनोद खन्ना अमृता की जिंदगी में आए। कहा जाता है कि खुद से 12 साल बड़े विनोद खन्ना के लिए अमृता काफी ओबसेस्ड थीं।
-
अमृता की शादी की बात करें तो ये भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सैफ उस वक्त 21 साल के थे और अमृता 33 साल की थीं। दोनों के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे।
-
अमृता सिंह जैकी श्रॉफ की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ कॉफी विद करण में आए थे। इस शो पर उन्होंने अमृता और अपनी गहरी दोस्ती के बारे में बताया था। जैकी ने अमृता को भीड़ू कहा था।