आलिया भट्ट आज का आज बर्थडे है। उन्होंने 2012 में करण जौहर की फिल्म Student Of The Year से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपोजिट किरदार निभाया था। आलिया की पहली डेब्यू फिल्म बॉक्सऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। आलिया भट्ट ने महज 6 फिल्मों के जरिए खुद को सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार कर लिया है। -
स्टूडेंट्स ऑफ द इयर के बाद आलिया की दो अलग-अलग राज्यों के कल्चर पर आधारित लव मैरिज को लेकर फिल्म आई 2 स्टेट्स। जो हर एज ग्रुप को काफी पसंद आई। आलिया ने इस फिल्म में नन्या की स्वामीनाथन के रूप में नजर आई।
-
शाहरुख खान के साथ 2016 में आई फिल्म डियर जिंदगी में आलिया ने कायरा का किरदार निभाया था। फिल्म में आलिया की भूमिका को काफी सराहा गया।
-
शाहिद कपूर के साथ शानदार आलिया भले ही फ्लॉप साबित हुई लेकिन 2016 में उड़ता पंजाब को लोगों ने काफी सराहा। इस फिल्म में आलिया ने बिहारी नन्दा का किरदार निभाया था।
-
कपूर एंड सन्स में प्रिया के किरदार में आई आलिया को काफी पसंद किया गया गया था। फिल्म में उनके रियल लाइफ बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा अपोजिट में हैं।
-
हाईवे में आलिया ने वीरा त्रिपाठी का किरदार निभाया। फिल्म में रणदीप हुड्डा उन्हें किडनेप कर लेते हैं। फिल्म हरियाणा में महिलाओं के साथ हो रही वारदातों पर आधारित है।
