-
जेनिफर लोपेज, केट हडसन और रीज़ विदरस्पून जैसी हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां 72वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस के रेड कारपेट पर हल्के रंग के परिधानों में सजी नजर आईं। (फोटो: एपी)
-
अभिनेत्रियों के लहराते गाउन्स में सीक्वन्स, ग्लिटर और नगों की कसीदाकारी थी। (फोटो: एपी)
-
परिधान के चयन के मामले में सबसे अधिक बोल्ड हडसन रहीं। (फोटो: एपी)
-
उन्होंने वरसाचे का गाउन पहन रखा था। उनके इस बैकलेस गाउन में साइड पर कट लगे थे। (फोटो: एपी)
-
उनके जेवरों में लगभग 22 लाख डॉलर के हीरे लगे थे। अभिनेत्री ने एक धमाकेदार एंट्री ली थी। (फोटो: एपी)
-
इतनी ही आकषर्क लोपेज भी लग रही थीं। (फोटो: एपी)
-
उन्होंने हल्के रंग का जुहैर मुराद गाउन पहना था, जिसमें एक लंबा कट भी था। (फोटो: एपी)
-
मोशन पिक्चर-ड्रामा में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नामित विदरस्पून ने सिल्वर सीक्वन्स से जड़ा बिना स्ट्रैप का काल्विन क्लाइन गाउन पहना था। (फोटो: एपी)
-
बहुत सर्दी होने के बावजूद एमिली ब्लंट और पाइक जैसी नामित अभिनेत्रियों ने अपनी ड्रेसेज के सामने ठंडे मौसम की भी परवाह नहीं की। (फोटो: एपी)