-
फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स और और स्पोर्ट्स सेलेब्रिटीज अपने इंस्टा पर एक प्रोमोशनल पोस्ट करने के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। आलिया भट्ट को इंस्टाग्राम पर 77.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक प्रोमोशनल पोस्ट करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लेती हैं।
-
कैटरीना कैफ एक पोस्ट के लिए एक करोड़ रुपये लेती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 72.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 87.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अभिनेत्री अपने इंस्टाग्राम पर एक एड करने के लिए दो करोड़ रुपये की फीस लेती हैं।
-
दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमोशनल पोस्ट करने के लिए ब्रांड से 2 करोड़ रुपये लेती हैं।
-
क्रिकेटर विराट कोहली के 250 मिलियन फॉलोअर्स हैं। विराट अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के लिए 3.5 से 5 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।
-
अनुष्का को इंस्टाग्राम पर 64 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अनुष्का अपनी एक पोस्ट के लिए 95 लाख से भी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं।
-
श्रद्धा कपूर को इंस्टाग्राम पर 80.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस एक पोस्ट के लिए 1.5 करोड़ रुपये की बीच की फीस चार्ज करती हैं।