-
बॉलीवुड फिल्में विलेन के बिना अधूरी लगती है। अक्सर फिल्मों में खूंखार विलेन देखने को मिलते है और ये विलेन अपने शानदार अभिनय के चलते दर्शकों के दिल में भी बसे है। वहीं, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने हीरो या हीरोइन के रोल निभाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई है। मगर इनमें से कई स्टार्स ऐसे भी है जिन्होंने पर्दे पर अपने निगेटिव रोल से हर किसी को हैरान किया है। अब उनके फैंस उन्हें फिर से विलेन के किरदार में देखना चाहते हैं।
-
Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में विलेन का किरदार निभाया है। उनके करियर में यह पहली फिल्म थी जिसमें वो विलेन बने थे। (Source: Hrithik Roshan/Facebook) -
John Abraham
‘पठान’25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। इस फिल्म में जहां शाहरुख खान लीड रोल में हैं तो वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन का रोल निभाते नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इससे पहले वह धूम, न्यूयॉर्क, रेस 2, में भी नकारात्मक भूमिका निभा चुके हैं। अब जॉन के फैंस उन्हें फिर से विलेन का किरदान निभाने की मांग कर रहे हैं।(Source: John Abraham/Facebook) -
Kajol
साल 1997 में काजोल ने फिल्म ‘गुप्त’ में निगेटिव रोल प्ले किया था। उनको इस रोल के लिए निगेटिव रोल में फिल्मफेयर बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला था। (Source: Kajol/Facebook) -
Priyanka Chopra
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। बॉलीवुड ही नहीं बल्कि उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का डंका बजाया है। लव सीन्स के साथ प्रियंका निगेटिव रोल के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्म ‘एतराज’ में निगेटिव रोल प्ले किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। (Source: Priyanka Chopra/Facebook) -
Saif Ali Khan
साल 2020 में आयी फिल्म ‘तानाजी’ में सैफ अली खान विलेन के रोल में नजर आए थे। इससे पहले सैफ ‘ओमकारा’ फिल्म में लंगड़ा त्यागी नाम के डकैत का किरदार निभा चुके हैं। वही अब वो प्रभास और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म आदिपुरुष में भी खलनायक के रोल में दिखेंगे। (Source: Saif Ali Khan/Facebook) -
Sanjay Dutt
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर संजय दत्त ने मुन्ना भाई, रॉकी, साजन जैसी कई फिल्में कर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। संजय ने अपनी अधिकतर फिल्मों में हीरो का किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता ह। लेकिन अपनी कई फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभा कर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इन फिल्मों में शमशेरा, केजीएफ चैप्टर-2, अग्निपथ और खलनायक जैसी फिल्में शामिल है।(Source: Sanjay Dutt/Facebook) -
Vidya Balan
विद्या बालन ने साल 2010 में ‘इश्किया’ मूवी में विलन का रोल निभाया था। इसमें नसीरुद्दीन शाह, अरशद वारसी और सलमान शाहिद मुख्य भूमिका में हैं। (Source: Vidya Balan/Facebook)