-
बड़े बड़े स्टार्स को कमर्शियल ऐड करते तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के बहुत सारे स्टार्स ने अपना करियर ही कमर्शियल ऐडे से शुरू किया है। पहले किसी प्रोडेक्ट के छोटे से ऐड में नजर आने वाले ये स्टार्स आगे चलकर बहुत बड़ा नाम बने।
-
जब ऐश्वर्या राय बच्चन को लोग पहचानते भी नहीं थे तब उन्होंने ये पेप्सी का ऐड किया था। इस ऐड में उनके साथ आमिर खान और महिमा चौधरी नजर आए थे।
-
प्रीति जिंटा का पर्क चॉकलेट का ऐड काफी पसंद किया गया था। इसके बाद ही प्रीति ने दिल से फिल्म में काम किया।
-
90 के दशक का ये फेमस कॉम्प्लेन ऐड था। इस ऐड में शाहिद कपूर और आयशा टाकिया नजर आ रहे हैं। आगे चलकर आयशा टाकिया और शाहिद कपूर ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया।
-
दीपिका पादुकोण फिल्मों में आने से पहले गानों के वीडियो में नजर आ चुकी थी। हालांकि उससे भी पहले वो क्लोज अप के कमर्शियल ऐड में ऩजर आ चुकी थी।
-
अनुष्का शर्मा फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से पहले साउथ में कई ऐड में नजर आ चुकी थी। इनमें ज्यादातर फेयरनेस क्रीम के थे।
-
विद्या बालन फिल्म से पहले सीरियल और सीरियलों से भी पहले सर्फ के कमर्शियल ऐड में नजर आ चुकी हैं।
-
बॉर्नविटा के ऐड में नजर आने वाला ये बालक वरुण धवन है।
