बॉलीवुड सेलिब्रिटियों की एक्टिंग के सभी दीवाने हैं, लिहाजा उनकी लाइफस्टाइल को भी कई फैंस कॉपी करते हैं। लेकिन उनकी लाइफस्टाइल के बारे में आप काफी कुछ जानते हैं लेकिन शायद उनकी एजुकेशन के बारे में नही। बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कॉलेज ड्रॉप आउट हैं। कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने बस बार 12वीं तक ही पढ़ाई की है। कुछ ऐसी भी हस्तियां हैं, जो एजुकेशन के मामले में काफी आगे हैं। आज हम आपोक बी टाउन के जाने-माने सेलिब्रिटियों की एजुकेशन के बारे में बताते हैं। -
अमिताभ बच्चन शेरवुड कॉलेज नैनीताल से स्कूलिंग करने के बाद किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से आर्ट्स और साइंस दोनों में डिग्री हासिल की है।
-
शाहरुख खान भी दिल्ली के हंसराज कॉलेज से गुजेएट हैं। शाहरुख जामिया मिलिया से मॉस कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे थे तभी पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई हीरो बनने आ गए।
-
सलमान खान सिंधिया हाई स्कूल ग्वॉलियर से हाई स्कूल करने के बाद नेशनल स्कूल बांद्रा से ड्रॉप आउट हैं।
-
एश्वर्या राय बच्चन ने जहहिंद कॉलेज में एडिमिशन लिया था लेकिन उन्होंने बाद में पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मॉडलिंग शुरू कर दी।
-
कैटरीना कैफ तो कभी प्रॉपर तरीके से स्कूल तक नहीं जा पाईं। दुनिया भर में घूमने के कारण घर में ही उनकी पढ़ाई हुई। सिर्फ 14 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। -
करिश्मा सिर्फ 10वीं तक पढ़ी हैं और कम उम्र में ही फिल्मों में आ जाने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सकी।
-
करीना ने वेलहैम गर्ल्स स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद गर्वंनमेंट लॉ स्कूल में एक साल लॉ की पढ़ाई की थी। लेकिन कोर्स पूरा होने से पहले ही उन्होंने एक्टिंग के लिए पढ़ाई छोड़ दी।
आलिया भट्ट स्कूल खत्म होते ही पढ़ाई छोड़ कर एक्टिंग की दुनिया में आ गई। -
जॉन अब्राहम ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन और एमईटी से एमबीए किया है।
अर्जुन कपूर 12वीं तक पास नहीं कर पाए हैं। -
रणवीर सिंह ने इंडियाना यूनिवर्सिटी यूके से आर्ट्स की डिग्री ली है।
-
आयुष्मान खुराना इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट और पंजाब यूनिवर्सिटी से मॉस कम्यूनिकेशन में मास्टर कर चुके हैं।
-
बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से स्कूलिंग के बाद रणवीर कपूर ने एचआर कॉलेज में दाखिला लिया था हालांकि वो यहां दो साल से ज्यादा नहीं पढ़ पाए।
-
प्रियंक चोपड़ा ने भी बरेली आर्मी स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लिया था। लेकिन ग्रेजुएशन करते हुए ही वो मिस वर्ल्ड बन गई और उन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।
-
दीपिक पादुकोण ने सोफिया हाई स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद माउंट कार्मेल कॉलेज में एडमिशन लिया और मॉडलिंग के कारण पढ़ाई छोड़ दी।
-
परिणीति चोपड़ा शायद सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हीरोइन्स में से एक हों। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल यूके से इकोनॉमिक्स, बिजनेस और फाइनेंस में ट्रिपल ऑनर्स किया है।
-
सोनम कपूर ने यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया सिंगापुर और यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन से पढ़ाई तो की है लेकिन वो भी अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाईं हैं।
-
विद्या बालन सेंट जेवियर्स मुंबई से सोशियॉलजी में ग्रेजुएट हैं और मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स हैं।
