-
चारू असोपा और राजीव सेन की शादी और तलाक काफी सुर्खियों में रह चुका है। दोनों ने साल 2019 में शादी की थी और इसके तुरंत बाद उनके बीच अनबन की खबरें आने लगी थी। साल 2022 से दोनों के अलग होने की खबर आ रही थी और साल 2023 में आखिरकार उन्होंने तलाक ले लिया था।
-
अलग होने के बाद भी राजीव को अपनी बेटी जियाना के साथ समय बिताते देखा जाता रहा है। जियाना अपनी मां चारू के साथ रहती है और राजीव दोनों से मिलते रहते हैं।
-
राजीव ने चारू के साथ तलाक लेने बाद कहा था कि दोनों भले ही अलग हो गए हैं लेकिन वापस साथ आ सकते हैं। राजीव ने कहा था कि हो सकता है वह चारू से दोबारा शादी कर लें।
-
अब दोनों फिर एक साथ नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों दुबई में घूमते दिखे। ये एक फैमिली ट्रिप रहा, जिसमें राजीव, चारू के साथ जियाना और राजीव की मां भी थीं। सुष्मिता सेन भी एक आउटिंग में साथ नजर आई थीं।
-
राजीव अपने व्लॉग में चारू और बेटी के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वो तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं, जिनके कैप्शन में वो रेड हार्ट भी बना रहे हैं।
-
इसके बाद कयास लग रहे हैं कि दोनों वापस एक साथ हो गए हैं और जल्द ही इसकी खुशखबरी वो फैंस को दे सकते हैं। फैंस भी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
