-
कल पूरी देश में बड़े ही धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया है। इस मौके पर सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ देखने को मिली। (Photo: Jansatta)
-
कई नेता, बिजनेसमैन से लेकर अभिनेता तक ईद के मौके पर पार्टी का आयोजन करते हैं। बॉलीवुड की भी ईद काफी मशहूर है और खासकर सलमान खान की पार्टी जिसे वो हर साल करते हैं। (Photo: Jansatta)
-
इस बार फिर सलमान खान ने ईद के मौके पर पार्टी रखी थी जो सितारों की महफिल से सजी नजर आई। इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के एक से बढ़कर एक सितारे शामिल हुए। (Photo: Jansatta)
-
आइए डालते हैं सलमान खान की ईद पार्टी की तस्वीरों पर एक नजर और जानते हैं किन-किन सितारों ने इस पार्टी की रौनक बढ़ाई। (Photo: Jansatta)
-
बता दें कि, सलमान खान ईद की पार्टी अपनी बहन अर्पिता के रेस्टोरेंट मर्सी में आयोजित की थी। (Photo: Jansatta)
-
ईद की पार्टी में सलमान खान डेनिम आउटफिट में काफी स्टाइलिश दिखे। (Photo: Jansatta) देश-दुनिया में मनाई जा रही ईद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, देखें खूबसूरत तस्वीरें
-
इस पार्टी में सोनाली बेंद्रे भी पहुंची थीं जो पिंक और पर्पल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। (Photo: Jansatta)
-
बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा भी भाईजान की ईद पार्टी में लाइमलाइट चुराते नजर आए। (Photo: Jansatta)
-
इस ईद पार्टी में नेहा धूपिया अपने पति और एक्टर अंगद बेदी के साथ पहुंची। (Photo: Jansatta)
-
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी भाईजान के ईद पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में वो अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंची। शादी के बाद दोनों की ये पहली ईद थी। (Photo: Jansatta)
-
कैजुअल आउटफिट में चंकी पांडे यूं पोज देते दिखें। (Photo: Jansatta)
-
अर्पिता खान के पति और एक्टर आयुष शर्मा ब्लैक कुर्ते में काफी हैंडसम लग रहे हैं। (Photo: Jansatta)
-
सोहले खान इस पार्टी में अपने छोटे बेटे संग यूं मस्ती करते नजर आएं। (Photo: Jansatta)
-
सलमान खान की ईद पार्टी में बॉबी देओल का ब्लैक टी-शर्ट और जींस में काफी कूल लुक देखने को मिला। (Photo: Jansatta)
-
ब्लैक कलर के कुर्ते में अरबाज खान काफी हैंडसम लग रहे हैं। (Photo: Jansatta)
-
सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री भी इस पार्टी में लाइमलाइट चुराती नजर आईं। (Photo: Jansatta)
-
सुनील ग्रोवर भी भाईजान की ईद पार्टी में अपनी पत्नी संग पहुंचे। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। (Photo: Jansatta)
-
इस पार्टी में नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी संग लाइमलाइट चुराते दिखें। (Photo: Jansatta) सलमान खान से शाहरुख खान तक, इन सितारों की बेहद खास होती है ईद
