-

बॉलीवुड (Bollywood) में कई फिल्में ऐसी हैं जो साउथ की फिल्मों (South Movies Remake) का रीमेक हैं। इनमें से कई फिल्में अच्छा काम कर जाती हैं तो कई बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहती हैं। साथ ही इन फिल्मों के बजट में भी बेहद अंतर रहता है। हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) की बात करें तो इसका बजट 180 करोड़ था लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। यह 2014 की साउथ मूवी जिगरथंडा की रीमेक है। जिगरथंडा को 50 करोड़ में बनाया गया था।
-
सलमान खान की फिल्म किक साउथ फिल्म की रीमेक है जो इसी नाम से 2009 में रिलीज हुई थी जिसमें रवि तेजा थे। रवि तेजा की किक को 18 करोड़ में बनाया था जबकि सलमान खान स्टारर किक का बजट 140 करोड़ था। सलमान की इस फिल्म ने उस वक्त कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
-
शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 35 करोड़ में बनी थी और यह भी फ्लाॅप रही। यह 2019 की साउथ फिल्म जर्सी की रीमेक थी। साउथ की जर्सी को 35 करोड़ में तैयार किया गया था।
-
अजय देवगन स्टारर सिंघम 2010 में आई सूर्या की फिल्म सिंघम का रीमेक है। दोनों फिल्मों का नाम एक ही है। सूर्या की सिंघम का बजट 15 करोड़ तो वहीं अजय देवगन की सिंघम का बजट 41 करोड़ था।
-
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह का बजट 60 करोड़ था। यह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है जिसका बजट 6 करोड़ था।
-
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी साउथ की फिल्म कंचना का हिंदी रीमेक है। कंचना 2011 में आई थी जिसका बजट 7 करोड़ था लेकिन लक्ष्मी का बजट इससे कई गुणा ज्यादा था।
-
2011 में आई सलमान खान की फिल्म रेडी का बजट 30 करोड़ था। यह इसी नाम से बनी साउथ की फिल्म का रीमेक है जो 2008 में आई थी। इसका बजट 8 करोड़ था। सलमान की यह फिल्म हिट रही थी। (All Photos: Social Media)