-
नाम में क्या रखा है..फेमस लेखक शेक्सपियर की ये लाइन तो आपने सुनी ही होगी। इस लाइन का इस्तेमाल कई फिल्मों और धारावाहिकों के साथ-साथ आम जिंदगी में भी काफी किया जाता है। लेकिन इसके उलट बॉलीवुड में एंट्री के लिए नाम पर काफी ध्यान दिया जाता है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपने असली नाम को बदल दिया। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही एक्टर की जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपने असली नाम को बदल दूसरा नाम रखा और आज वह अपने बदले हुए नाम से ही फेमस हैं।
-
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है अपने जमाने में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म देने वाले एक्टर दिलीप कुमार का। उनका असली नाम यूसुफ खान है।
-
फेमस एक्टर मिथुन चक्रवर्ती दर्शकों को एक डांसर के रूप में काफी पसंद आए। उनके बोलने का अलग अंदाज अभी भी सबको काफी पसंद है। उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती था।
-
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। फिल्मों में आने से पहले उनका नाम प्रीतम जिंटा था, जिसे बदलकर उन्होंने प्रिटी रख लिया।
-
बॉलीवुड के फेमस एक्टर अजय देवगन आज एक सुपरस्टार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम विशाल देवगन है।
-
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए फेमस एक्टर जॉन अब्राहम ने भी फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदला था। उनका असली नाम फरहान अब्राहम था।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सनी लियोनी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या अपको पता है कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा था।
-
बॉलीवुड में अपने डांस, एक्टिंग और फिटनेस के लिए फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का असली नाम ‘अश्विनी शेट्टी’ है। उन्होंने अंकशास्त्र की दिक्कतों के आधार पर अपना नाम बदला था।
-
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को आज दर्शक उनके इसी नाम से जानते हैं। लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री से पहले अपना नाम बदला था। उनका असली नाम साजिद अली खान था।
-
फिल्म ‘परदेस’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के निर्देशक सुभाष घई के कहने पर अपना नाम बदला था।
-
बॉलीवुड में अपनी बोल्ड ईमेज के लिए फेमस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है। (All Photo Source: Instagram)
