-
इमरान खान का असली नाम इमरान पाल है। लेकिन अपने पैरेंट्स के अलग होने के बाद उन्होंने अपने नाम से पिता का नाम हटाकर मां का सरनेम लगा लिया था।
-
इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं। वह भारत में वर्क परमिट पर काम कर रहे हैं।
-
इमरान फिल्म कयामत से कयामत तक और जो जीता वही सिकंदर में आमिर के बचपन का रोल निभा चुके हैं।
-
इमरान खान ने न्यू यॉर्क फिल्म अकादमी से डायरेक्शन और सिनेमाटोग्राफी की डिग्री ली हुई है।
-
परफेक्शन में इमरान भी मामू आमिर खान पर ही गए हैं। अपनी फिल्म मटरू की बिजली का मनडोला के लिए उन्होंने एक्ट वन नाम के एक थिएटर ग्रुप से हरियाणवी सीखी थी। इसके लिए वह तीन महीने दिल्ली में रहे थे।
-
एक्टिंग के अलावा इमरान खान को खाना पकाना पसंद है। उनकी फेवरेट मील चावल और तड़का दाल है।