-
टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शोज में से एक बिग बॉस के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। फैंस शो से जुड़े हर कंटेस्टेंट्स की लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। इस बार बिग बॉस में एक विदेशी चेहरा भी नजर आएगा जो हैं नतालिया जानोसजेक। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
नतालिया जानोसजेक एक पॉलिश एक्ट्रेस हैं लेकिन बॉलीवुड से भी उनका नाता है। आइए जानते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेस: (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
35 वर्षीय नतालिया जानोसजेक एक्ट्रेस के साथ ही मॉडल और टीवी पर्सनालिटी भी हैं। वो कभी ब्यूटी पेजेंट्स में भी भाग ले चुकी हैं। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
इसके अलावा वह लेखिका और गायिका भी हैं। पोलैंड के बिल्स्को-बियाला में जन्मी नतालिया ने बेहद छोटी उम्र से ही स्टेज शो में भाग लेना शुरू कर दिया था। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
IMDB के अनुसार नतालिया जानोसजेक ने ‘बिहाइंड द सीन्स ऑफ बॉलीवुड’ किताब लिखी है। जिसमें उन्हें अपने बॉलीवुड अनुभव के बारे में लिखा है। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
नतालिया अपने बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस, सिंगर और ऑथर के साथ ही वह एक बेहतरीन डांसर भी हैं। साल 2022 में उन्होंने पोलिश सीरियल ‘डांसिंग विद द स्टार्स’ में अपने डांस का जलवा दिखाया था। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
नतालिया ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत सोलह वर्ष की उम्र में की थी। अब तक वह कई अंतर्राष्ट्रीय ब्यूटी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। नतालिया सुपरमॉडल इंटरनेशनल (2012) में बेस्ट ड्रेस और ट्रॉपिक ब्यूटी (2013) जैसे अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
नतालिया जानोसजेक की फ्लेम: एन अनटोल्ड लव स्टोरी, द ग्रीन फेयरी और द लीगल ड्रामा चिकन करी लॉ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
इसके अलावा हाल ही में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 में नजर आ चुकी हैं। (Photo: @nataliajanoszek/Insta)
-
बिग बॉस 19 के घर में यह देखना दिलचस्प होगा कि नतालिया जानोसजेक का सफर कितने दिनों तक रहता है और दर्शकों के बीच क्या छाप छोड़ती हैं। (Photo: @nataliajanoszek/Insta) द ग्रेट खली, दीपिका कक्कड़ से एस श्रीसंत तक, ये हैं Bigg Boss के इतिहास में हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स
