-
बॉलीवुड हो या भोजपुरी उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के फैशन के चर्चे हर जगह हैं। वो अपने नए-नए स्टाइल की वजह से मीडिया की हैडलाइन्स में बनी रहती हैं। बोल्ड ड्रेसिंग सेंस की वजह से कई बार उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है तो कभी उनको जान से मारने की धमकी तक मिलती है। ऐसे में अब उर्फी को टक्कर भोजपुरी की एक एक्ट्रेस देती है। वो कोई और नहीं बल्कि खेसारी के साथ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी एक्ट्रेस नेहा मलिक (Neha Malik) हैं।
-
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। उर्फी जावेद के जैसे ही नेहा मलिक भी अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। वो अपने प्रोजेक्ट्स से ज्यादा तो सोशल मीडिया पर शेयर की गई सिजलिंग तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं।
-
पंजाबी एक्ट्रेस नेहा मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो यहां फैंस के साथ खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब अगर उनके अकाउंट पर आप नजर डालेंगे तो यहां उनकी एक से बढ़कर बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज देखने के लिए मिल जाएंगी।
-
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों को देखकर आपको एक पल के लिए यही लगेगा कि वो भोजपुरी की उर्फी जावेद हैं। बोल्डनेस के मामले में एक्ट्रेस उर्फी से जरा भी कम नहीं हैं। कई बार तो यूजर्स भी उन्हें ये बात कह चुके हैं कि वो उर्फी जावेद बनने की कोशिश कर रही हैं।
-
हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी भी इन कमेंट्स के जवाब नहीं दिए। आपको बता दें कि नेहा को पहली बार भोजपुरी में खेसारी लाल यादव के साथ हिंदी सॉन्ग ‘तेरे मेरे दरमियां’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने उनकी गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था।
-
आपको बता दें कि नेहा मलिक कोई भोजपुरी एक्ट्रेस नहीं हैं। बल्कि वो पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-मानी हीरोइन हैं। उन्होंने केवल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल के साथ काम किया है।
-
नेहा ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में ढेरों वीडियोज में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है। अगर उनके पंजाबी गानों की बात की जाए तो इसमें ‘बिंदी’, ‘ठुमका’, ‘5ft 7Inch’, ‘मेरे वाली सरदारनी’ और ‘काका’ जैसे म्यूजिक वीडियो में काम किया है।