-

भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान (Bhojpuri Actress Saba Khan) ने हाल ही में निकाह किया है। अपनी वेडिंग की तस्वीरों को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हालांकि, उन्होंने अभी अपने पति के बारे में खुलासा नहीं किया है। साथ ही वो शोबिज से भी गायब हो गई हैं। यहां तक कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुरानी रील्स और सभी पोस्ट को डिलीट भी कर दिया है।
-
सबा अब हिजाब वाली तस्वीरें शेयर करने लगी हैं। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि सहर आफसा के बाद एक्ट्रेस ने शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। हालांकि, अभी तक उन्होंने शोबिज छोड़ने और निकाह को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
-
भोजपुरी एक्ट्रेस ने निकाह को फोटोज को शेयर करने के साथ ही ‘अल्हमदुलिल्लाह’ लिखा है। फोटोज में उन्हें दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है। वो पीच कलर के लहंगे के साथ ग्रीन दुपट्टा ओढ़े नजर आई हैं।
-
सबा खान की चुन्नी के बॉर्डर पर उर्दू में लिखा है, ‘कुबूल है, कुबूल है, कुबूल है।’ निकाह के साथ ही एक्ट्रेस ने हल्दी की फोटोज को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
-
हल्दी की तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस सबा खान ने लिखा, ‘हल्दी’। फोटोज में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
-
इसके अलावा अगर सबा खान की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साथ ही उन्होंने खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘संघर्ष 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
-
सबा खान को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। मुस्लिम होने के नाते उन्हें काफी तकलीफों को सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस ने न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनके धर्म में लड़कियों को इस पेशे में जाने की इजाजत नहीं होती थी।
-
एक्ट्रेस ने सबके खिलाफ आकर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसके लिए परिवार वाले उन्हें ताने भी सुनाते थे कि वो इंडस्ट्री में कुछ नहीं कर पाएंगी। इसी बीच अब उनके शोबिज छोड़ने की खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है। (Photos- Saba khan Instagram)