-

Ashram 3 Trailer: आश्रम वेब सीरीज के दो सीजन काफी पहले रिलीज हुए थे। दोनों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला। अब जब तीसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस सीरीज के उन पांच अहम एक्टर्स के नाम जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से रोल में जान डाल दी:
-
आश्रम में बॉबी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है। बॉबी के किरदार का नाम बाबा निराला है। पूरे वेब सीरीज की कहानी बाबा निराला के इर्द-गिर्द ही बुनी गई है।
-
वेब सीरीज आश्रम में बॉबी देओल ने अपने अभिनय से लगभग हर किसी की तारीफ बटोरी है। इस सीरीज ने बॉबी के एक्टिंग करियर को एक बार फिर से रफ्तार थमा दी है।
-
एक्ट्रेस अदिति पोहनकर ने आश्रम में पम्मी पहलवान नाम की लड़की का रोल प्ले किया है। सीरीज में भले अदिति का लुक बेहद सिंपल हो लेकिन उनकी अदाकारी लाजवाब है।
-
आश्रम वेब सीरीज में भोपा स्वामी का किरदार भी काफी अहम है। इस रोल में एक्टर चंदन रॉय सान्याल ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है।
-
लंबे समय बाद अध्ययन सुमन ने भी एक्टिंग की दुनिया में वापसी की। आश्रम वेब सीरीज में अध्ययन ने पॉप स्टार टिंका सिंह के रोल में अच्छी अदाकारी दिखाई है।
-
द कश्मीर फाइल्स में दमदार भूमिका निभाने वाले एक्टर दर्शन कुमार ने भी आश्रम में कमाल की एक्टिंग की है। दर्शन के किरदार का नाम इंस्पेक्टर उजागर सिंह है।