-
भारत के बिजनेस टाइकून रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने दो दशकों तक टाटा ग्रुप को लीड किया। उनके निधन पर देश ही नहीं पूरी दुनिया में हलचल मच गई थी। आम लोगों से लेकर फिल्मी कलाकार, नेता, खिलाड़ी सबने दुख जताया। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में रतन टाटा के साथ बिताए गए पल को याद करते हुए ये किस्सा शेयर किया है। ये किस्सा बिग बी ने बोमन ईरानी और फराह खान के सामने सुनाया। (Photo: Amitabh Bachchan/Insta)
-
एक बार अमिताभ बच्चन लंदन जा रहे थे उसी फ्लाइट में रतन टाटा भी बैठे थे। दोनों लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरे। लेकिन जो लोग रतन टाटा को लेने आने वाले थे वो वहां आए नहीं या फिर उन्हें कहीं दिखे नहीं। (Photo: Indian Express) जब रतन टाटा ने दुनिया की सबसे सस्ती कार को सबसे महंगी कार बना दिया था। नैनो कार के बनाने का किस्सा।
-
अमिताभ बच्चन भी वहां खड़े थे। इसके बाद रतन टाटा एक फोन बूथ पर कॉल करने के लिए गए। इसके बाद रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन से जो कहा वो बात अभिनेता कभी नहीं भूल पाए। (Photo: Indian Express)
-
रतन टाटा कुछ देर के बाद अमिताभ बच्चन के पास आते हैं और उनसे फोन करने के लिए पैसे उधार मांगते हैं। ये सुनकर अमिताभ बच्चन को हैरानी होती है कि रतन टाटा जैसे इतने बड़े बिजनेसमैन ने इतनी सादगी भरा व्यवहार किया। (Photo: Indian Express)
-
इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने एक और रतन टाटा से जुड़ा किस्सा साझा किया कि इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बाद उन्होंने उनके एक दोस्त से लिफ्ट मांगी थी। (Photo: Indian Express)
-
दरअसल, एक कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के साथ उनके एक दोस्त भी गए थे जहां पर रतन टाटा भी थे। रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन के दोस्त से लिफ्ट मांगते हुए कहा था कि क्या वो उन्हें घर छोड़ देंगे क्योंकि, उनके पास कार नहीं है। रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन के दोस्त को बताया कि वो उनके घर के पीछे ही रहते हैं। (Photo: Indian Express)
-
रतन टाटा की जिंदगी से जुड़ा कई किस्सा है जिन्हें आज दुनिया याद करती है। वो रतन टाटा ही थे जिनके बदौलत टाटा ग्रुप ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लगभग हर एक क्षेत्र में अलग छाप छोड़ी। (Photo: Indian Express) रतन टाटा को न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश के सपूत को क्वीन एलिजाबेथ II और किंग चार्ल्स III ने किस पुरस्कार से सम्मानित किया था।