-
बॉलीवुड (Bollywood) में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से आलिया भट्ट (Alia Bhatt) तक, कई ऐसी बड़ी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने सुपरहिट फिल्में देने के साथ-साथ कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं। यह एक्ट्रेसेस छोटी-मोटी नहीं बल्कि बड़े बजट की फ्लॉप फिल्मों (Big Budget Flop Movies) का हिस्सा रही हैं।
-
कटरीना कैफ दो बड़ी फ्लॉप फिल्मों का हिस्सा रही हैं। एक जीरो जिसे करीब 70 करोड़ का घाटा हुआ था तो दूसरी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जिसे करीब 50 करोड़ का घाटा हुआ था।
-
सोनाक्षी सिन्हा कलंक जैसे बड़ी फिल्म का हिस्सा रही हैं लेकिन इस फिल्म को ऑडियंस ने पसंद नहीं किया था जिसकी वजह से फिल्म को काफी घाटा हुआ था।
-
पूजा हेगड़े सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म की हिस्सा रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई प्रभास और पूजा की फिल्म राधे श्याम को 300 करोड़ से भी ज्यादा के बजट में बनाया गया था और इसे 100 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।
-
कटरीना की तरह ही अनुष्का शर्मा भी दो बड़ी फ्लॉप फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2015 में आई फिल्म बॉम्बे वेलवेट को करीब 100 करोड़ तो वहीं फिल्म जीरो को 70 करोड़ का घाटा हुआ था।
-
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म कलंक को 150 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनाया गया था लेकिन फिल्म वर्ल्डवाइड 146 करोड़ ही कमाई पाई थी।
-
करीब एक महीना पहले ही रिलीज हुई जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म अटैक: पार्ट 1 को 70 करोड़ में बनाया गया था लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई।
-
अक्षय कुमार और कृति सेनन की फिल्म बच्चन पांडे भी फ्लॉप साबित हुई है। फिल्म ने 68 करोड़ की ही कमाई की है। (All Photos: Social Media)