-
अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG 2) में भगवान का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन आपको बता दें, अक्षय कुमार से पहले कई एक्टर्स भगवान का रोल निभा चुके हैं। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक्टर्स ने भगवान का किरदार निभाया है। मगर इन फिल्मों में से केवल एक ही हिट हुई है।
-
Ajay Devgn
साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘थैंक गॉड’ में अजय देवगन यमराज के रोल में नजर आए थे। 50 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 34.89 करोड़ कमा सकी। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। (Still From Film) -
Amitabh Bachchan
साल 2008 में आई फिल्म ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’ में अमिताभ बच्चन भगवान के रोल में दिखे थें। इस फिल्म को बनाने में 21 करोड़ रुपए का बजट आया था। वहीं बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म केवल 12.51 करोड़ रुपए हीं कमा पाई। अमिताभ बच्चन की ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। (Still From Film) -
Dara Singh
साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंगबली’ में दारा सिंह हनुमान के किरदार में नजर आए थे। मगर यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बिजनेस नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई थी। (Still From Film) -
Katrina Kaif
साल 2008 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘हैलो’ में कैटरीना कैफ ने भगवान का रोल निभाया था। 14 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 12.11 करोड़ रुपए कमाए थे। यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। (Still From Film) -
Rishi Kapoor
साल 2008 में आई फिल्म ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक’ में ऋषि कपूर भगवान के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म को बनाने में 23 करोड़ रुपए का बजट आया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म केवल 21.67 करोड़ का कलेक्शन कर पाई थी। यह फिल्म भी फ्लॉप रही। (Still From Film) -
Sanjay Dutt
साल 2005 में आई फिल्म ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ में संजय दत्त यमराज बने थे। 12 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। बाॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने केवल 5.84 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। (Still From Film) -
Jeetendra
साल 1997 में आई फिल्म ‘लव कुश’ में जितेंद्र ने भगवान राम का किरदार निभाया था। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। (Still From Film) -
Kader Khan
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म ‘तकदीरवाला’ में कादर खान यमराज को रोल में नजर आए थे। यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। (Still From Film) -
Akshay Kumar
बात करें साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओह माय गॉड’ (OMG) की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण को रोल निभाते नजर आए थे। 60 करोड़ के बजट में बन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 81.46 का कलेक्शन किया था। (Still From Film)