-
हमारे देश में बॉलीवुड को लेकर लोगों के बीच गजब का क्रेज है। फैन्स को इस बात का बेसब्री से इंतजार रहता है कि उनके फेवरेट एक्टर्स और एक्ट्रेसेज की अगली फिल्म कब रिलीज होगी। इसके साथ ही फैन्स के बीच इन स्टार्स के लुक को लेकर भी खूब चर्चाएं होती हैं। बॉलीवुड सितारों के द्वारा फिल्मों में पहना गया आउटफिट भी सुर्खियां बटोरता है। फिल्मों में कई बार एक्टर्स या एक्ट्रेसेज के द्वारा काफी अजीबो गरीब आउटफिट पहने हुए भी देखा जा चुका है। कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्म में उस किरदार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को विशेष कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते हैं। ये कॉस्ट्यूम्स कई बार तो देखने में काफी अजीब लगते हैं, वहीं कई बार इनका वजन बहुत ज्यादा होता है। ऐसा भी देखने में आया है कि सितारों द्वारा फिल्मों में पहने गए ये कॉस्ट्यूम्स फैन्स के बीच में काफी लोकप्रिय हुए हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अलग-अलग फिल्मों में काफी वजनदार कॉस्ट्यूम में नजर आ चुके हैं। (All Photos: Youtube Screenshot)
-
ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'जोधा अकबर' में 200 किलोग्राम वजन के सोने के गहने पहने थे, जिसकी मीडिया जगत में काफी चर्चा हुई थी।
करीना कपूर ने फिल्म 'की एंड का' के एक गाने में 32 किलोग्राम वजनी लहंगा पहना था। इस लहंगे को जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। -
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'शहंशाह' साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ ने अपने हाथ में जो मेटल पहना था, उसका वजन 14 किलोग्राम था।
-
फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चंदा मेरे या' आपको जरूर याद होगा। अनुष्का शर्मा ने इस गाने में जो ड्रेस पहनी था, उसका वजन 17 किलोग्राम था।
-
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने 20 किलोग्राम वजनदार कॉस्ट्यूम पहना था।
-
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने 30 किलोग्राम वजनी आउटफिट पहना था।
-
अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में अनुष्का शर्मा भी थीं। इस फिल्म में उन्होंने 35 किलोग्राम वजन की कॉस्ट्यूम पहनी थी।
संजय लीला भंसाली निर्देशित 'देवदास' में माधुरी दीक्षित ने 'काहे छेड़ मोहे' गाने पर शानदार डांस किया था। इस गाने में उनके द्वारा पहनी गई कॉस्ट्यूम का वजन 30 किलोग्राम था। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म 'कृष 3' के अपने किरदार 'काल' से काफी प्रभावित किया था। इस फिल्म में उनके द्वारा पहने गए कॉस्ट्यूम का वजन 28 किलोग्राम था।
